On the Face of It

Class 12 English: Hindi Translation of on the face of it

Class 12 English: Hindi Translation of on the face of it from Book Vista

(नाटक का सारांश) यह एक नाटक है जो एक वृद्ध व्यक्ति और एक किशोरवय लड़के के बीच मित्रता के बन्धन का वर्णन करता है । डैरी नाम का एक लड़का श्रीमान् लैम्ब के बाग में प्रवेश करता है । श्रीमान् लैम्ब उसे देखकर प्रसन्नता अभिव्यक्त करते हैं । डैरी का चेहरा जला हुआ है और इसलिए वह लोगों के साथ से बचता है । लेकिन श्रीमान् लैम्ब उसे प्रोत्साहित करते हैं कि वह जीवन से और लोगों से प्रेम करे । उनकी स्वयं की एक टाँग टिन की है और वह डैरी को विश्वास दिलाते हैं कि उन्हें लोगों का साथ पसन्द है ।

डैरी को उनका साथ पसन्द आता है । वह अपने घर वापस जाता है और श्रीमान् लैम्ब के साथ उठने-बैठने की इच्छा व्यक्त करता है । उसकी माँ इससे सहमत नहीं होती है पर वह फिर भी श्रीमान् लैम्ब के बाग में वापस आता है । वहाँ वह श्रीमान् लैम्ब को पेड़ों से सेब तोड़ने के प्रया.. म जमीन पर गिरा हुआ पाता है । वह रोने लगता है । हम श्रीमान् लैम्ब से उसका जुड़ाव देखकर द्रवित हो जाते हैं जिन्होंने उसे (डैरी को) स्वयं से प्रेम करने की प्रेरणा दी ।

Before You Read (आपके पढ़ने से पूर्व) यह एक नाटक है जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति और एक छोटे लड़के को वृद्ध व्यक्ति के बाग में मिलते हुए दिखाया गया है । उस वृद्ध व्यक्ति की उस लड़के से मित्रता हो जाती है जो बहुत गुमसुम और विद्रोही है । वह कौन-सा बन्धन है जो उन्हें एक कर देता है ?

Word-Meanings And Hindi Translation

Scene One :

Mr. Lamb’s garden [There is the occasional sound of birdsong and of tree leaves rustling. Derry’s footsteps are heard as he walks slowly and tentatively through the long grass. He pauses, then walks on again. He comes round a screen of bushes so that when Mr. Lamb speaks to him he is close at hand and Derry is startled]

Word-Meanings : occasional (अॅकेशनल)= happening off and on, रुक-रुक कर होने वाली । rustling (रस्लिग)= rubbing together (of leaves), (पत्तियों की) सरसराहट । tentatively (टेन्टेटिक्लि ) = cautiously, सतर्कता से । pauses (पॉज़िज़)= stops for a while, एक क्षण के लिए रुकता है । screen (स्क्रीन)= पर्दा I at hand (एट हैण्ड)= near, पास । is startled (इज़ स्टा:टल्ड)= gets suddenly surprised, अचानक चौंक उठता है ।

हिन्दी अनुवाद- पहला दृश्य : श्रीमान् लैम्ब का बाग [रुक-रुक कर चिड़ियों के गीत और पत्तियों की सरसराहट की आवाज हो रही है । लम्बी घास में से होकर धीरे-धीरे सतर्कता से चलते हुए डैरी के कदमों की आवाज सुनाई देती है । वह एक क्षण के लिए रुकता है, फिर पुनः चल देता है । वह झाड़ियों की ओट में आता है, जिससे कि जब श्रीमान् लैम्ब उससे बोलते हैं तो वह बिल्कुल पास होते हैं और डैरी चौंक उठता है ।

MR LAMB: Mind the apples!
DERRY: What? Who’s that? Who’s there?
MR LAMB: Lamb’s my name. Mind the apples. Crab apples those are. Windfalls in the long grass. You could trip.
DERRY: I….there….I thought this was an empty place. I didn’t know there was anybody here….
MR LAMB: That’s all right. I’m here. What are you afraid of, boy? That’s all right.
DERRY: I thought it was empty….an empty house.
MR LAMB: So it is. Since I’m out here in the garden. It is empty. Until I go back inside. In the meantime, I’m out here and likely to stop. A day like this. Beautiful day. Not a day to be indoors.
DERRY: [Panic] I’ve got to go.
MR LAMB: Not on my account. I don’t mind who comes into the garden. The gate’s always open. Only you climbed the garden wall.
DERRY: [Angry] You were watching me.
MR LAMB: I saw you. But the gate’s open. All welcome. You’re welcome. I sit here. I like sitting.
DERRY: I’d not come to steal anything.
MR LAMB: No, no. The young lads steal….scrump the apples. You’re not so young.
DERRY: I just….wanted to come in. Into the garden.
MR LAMB: So you did. Here we are, then.

Word-Meanings : mind (माइण्ड) = (here) willing, (यहाँ) इच्छुक होना, चाहना । crab (क्रेब) = small, hard and sour, छोटे, कड़े और खट्टे I mind (माइण्ड)= (here) take care, (यहाँ) ध्यान रखना । windfalls (विण्ड्फॉल्ज़)= fruits fallen on the ground due to wind, हवा के कारण पेड़ से गिरे हुए फल । trip (ट्रिप)= to hit something with the foot, पैर से टकराना | empty (इप्टि )= deserted, सुनसान । panic (पैनिक)= alarm, अचानक घबराहट । on my account (ऑन माई अकाउण्ट)= due to me, मेरे कारण | lads (लैड्ज़)= boys, लड़के | scrump (स्क्रम्प)= enjoy the taste, स्वाद का आनन्द लेना ।

हिन्दी अनुवाद

श्रीमान् लैम्ब : सेब लेना चाहते हो !
डैरी : क्या ? कौन है ? वहाँ कौन है ?
श्रीमान् लैम्ब : मेरा नाम लैम्ब है । सेबों का ध्यान रखना । ये छोटे, कड़े और खट्टे सेब हैं । हवा के कारण लम्बी घास में गिरे हुए हैं । तुम्हारे पैर से टकरा सकते हैं ।
डैरी : मैं…….वहाँ………मैंने सोचा यह एक सुनसान स्थान है । मैं नहीं जानता था कि यहाँ कोई है……..
श्रीमान् लैम्ब : बिल्कुल ठीक । मैं यहाँ हूँ। तुम किस बात से डरे हुए हो, लड़के ? सब कुछ ठीक-ठाक है।
डैरी : मुझे लगा यह सुनसान है…………………….एक सुनसान (खाली) घर ।
श्रीमान् लैम्ब : वह तो है । क्योंकि मैं यहाँ बाहर बाग में हूँ। (तो) घर खाली है, जब तक मैं वापस अन्दर नहीं जाता । इस बीच, मैं यहाँ बाहर हूँ और (यहीं) रुकने वाला हूँ। ऐसे दिन में तो जरूर । यह एक सुहावना दिन है । यह अन्दर रहने का दिन नहीं है ।
डैरी : (अचानक घबरा जाता है) मुझे जाना है ।
श्रीमान् लैम्ब : मेरे कारण मत जाओ । मैं इस बात की परवाह नहीं करता कि मेरे बाग में कौन आता है । दरवाजा हमेशा खुला रहता है । तुम ही बाग की दीवार पर चढ़कर आये ।
डैरी : (क्रोधित होकर) आप मुझ पर नजर रख रहे थे ।
श्रीमान् लैम्ब : मैंने तुम्हें देखा । लेकिन दरवाजा खुला हुआ है । सबका स्वागत है । तुम्हारा स्वागत है । मैं यहाँ बैठा हुआ हूँ। मुझे बैठना पसन्द है ।
डैरी : मैं कुछ चुराने के लिए नहीं आया ।।
श्रीमान् लैम्ब : नहीं, नहीं । चुराते तो छोटे लड़के हैं……..वे सेबों के स्वाद का आनन्द लेते हैं। तुम उतने छोटे नहीं हो।
डैरी : मैं बस……………..अन्दर आना चाहता था । बाग में ।
श्रीमान् लैम्ब : सो तुमने किया । हम यहाँ हैं, फिर ।

DERRY: You don’t know who I am.
MR LAMB: A boy. Thirteen or so.
DERRY: Fourteen. [Pause] But I’ve got to go now. Good-bye.
MR LAMB: Nothing to be afraid of. Just a garden. Just me.
DERRY: But I’m not….I’m not afraid. [Pause] People are afraid of me.
MR LAMB: Why should that be?
DERRY: Everyone is. It doesn’t matter who they are, or what they say, or how they look. How they pretend. I know. I can see.
MR LAMB: See what?
DERRY: What they think.
MR LAMB: What do they think, then?
DERRY: You think…. ‘Here’s a boy.’ You look at me…and then you see my face and you think. ‘That’s bad. That’s a terrible thing. That’s the ugliest thing I ever saw.’ You think, ‘Poor boy.’ But I’m not. Not poor. Underneath, you are afraid. Anybody would be. I am. When I look in the mirror, and see it, I’m afraid of me.
MR LAMB: No, Not the whole of you. Not of you.
DERRY: Yes!
[Pause]

Word-Meanings : pretend (प्रिटेण्ड) = make show, दिखावा करना । terrible (टेरब्ल) = fearful, भयानका

हिन्दी अनुवाद:

डैरी : आप नहीं जानते मैं कौन हैं ?
श्रीमान् लैम्ब : एक लड़के । लगभग तेरह वर्ष की आयु के ।
डैरी : चौदह । (एक क्षण के लिए रुकता है। लेकिन अंब मुझे जाना है । अलविदा ।
श्रीमान् लैम्ब : डरने की कोई बात नहीं है । एक बाग ही तो है । मैं ही तो हूँ ।
डैरी : लेकिन मैं नहीं……..मैं नहीं डर रहा हूँ। (एक क्षण के लिए रुकता है) लोग मुझसे डरते हैं ।
श्रीमान् लैम्ब : भला ऐसा क्यों होगा ?
डैरी : प्रत्येक व्यक्ति मुझसे डरता है । इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कौन हैं, या वे क्या कहते हैं, या वे कैसे दिखते हैं। वे कैसा दिखावा करते हैं। मैं जानता हूँ। मैं समझ सकता हूँ
श्रीमान् लैम्ब : क्या समझ सकते हो ?
डैरी : कि वे क्या सोचते हैं ?
श्रीमान् लैम्ब : तो, वे क्या सोचते हैं ?
आप सोचेंगे, ‘यहाँ एक लड़का है।’ आप मुझे देखेंगे……….और फिर आप मेरा चेहरा देखेंगे और सोचेंगे । ‘यह (चेहरा) बुरा है । यह भयानक है । यह मेरे द्वारा कभी देखी गई सबसे कुरूप चीज है ।’ आप सोचेंगे, ‘बेचारा लड़का ।’ परन्तु मैं ऐसा नहीं हूँ। मैं बेचारा नहीं हूँ । अन्दर ही अन्दर (मन ही मन में) आप मुझसे डरे होंगे । कोई भी डरेगा । मैं भी डर जाता हूँ । जब मैं दर्पण में
देखता हूँ, और अपना चेहरा देखता हूँ तो मैं स्वयं से डर जाता हूँ ।
श्रीमान् लैम्ब : नहीं, तुम पूरी तरह से कुरूप नहीं हो । तुम कुरूप नहीं हो ।
डैरी : हाँ ! (एक क्षण की चुप्पी) |

MR LAMB: Later on, when it’s a bit cooler, I’ll get the ladder and a stick, and pull down those crab apples.
They’re ripe for it. I make jelly. It’s a good time of year, September. Look at them….orange and golden. That’s magic fruit. I often say. But it’s best picked and made into jelly. You could give me a hand.
DERRY: What have you changed the subject for? People always do that. Why don’t you ask me? Why do you do what they all do and pretend it isn’t true and isn’t there? In case I see you looking and mind and get upset? I’ll tell….you don’t ask me because you’re afraid to.
MR LAMB: You want me to ask….say so, then.
DERRY: I don’t like being with people. Any people.
MR LAMB: I should say….to look at it…. I should say, you got burned in a fire.
DERRY: Not in a fire. I got acid all down that side of my face and it burned it all away. It ate my face up. It ate me up. And now it’s like this and it won’t ever be any different.
MR LAMB: No.
DERRY: Aren’t you interested?

Word-Meanings : a bit (अ बिट) = a little, थोड़ा-सा, कुछ । ripe (राइप) = पके हुए । picked (पिक्ट) = lifted up, उठा लिया जाना | in case (इन केस) = what if, क्या हो यदि | mind (माइण्ड) = (here) feel bad, (यहाँ) बुरा लगना । upset (अप्सेट) = disturbed, परेशान ।

हिन्दी अनुवाद:

श्रीमान् लैम्ब : बाद में जब मौसम कुछ और ठण्डा हो जायेगा तो मैं सीढ़ी पर चढ़कर किसी छड़ी से उन छोटे, कठोर खट्टे सेबों को गिरा लूँगा । वे इतना पक चुके हैं । मैं जेली बनाऊँगा । यह वर्ष का एक अच्छा समय है, सितम्बर (का माह)। देखो उन्हें……नारंगी और सुनहरे (रंग के) । यह जादुई फल है । मैं अक्सर यह कहता हूँ । लेकिन सबसे अच्छा तब होता है जब यह स्वयं टूटकर जमीन पर गिरे और इसे उठाकर इसकी जेली बनायी जाये । तुम जरा मुझे (अपना) हाथ दोगे (सहारे के लिए)।

डैरी : आपने विषय क्यों बदल दिया है ? लोग हमेशा यही करते हैं । आप मुझसे पूछते क्यों नहीं ? आप वही क्यों करते हो जो अन्य सभी लोग करते हैं और फिर आप दिखावा करते हैं कि यह सच नहीं है और आपका व्यवहार ऐसा नहीं है ? यदि मैं देख लूँ कि आप मेरी ओर देख रहे हैं और आपको बुरा लग रहा है और मैं परेशान हो जाऊँ तो क्या ?
मैं कहूँगा……….आप मुझसे इसलिए नहीं पूछ रहे हैं क्योंकि आप पूछने से डरते हैं ।

श्रीमान् लैम्ब : तुम चाहते हो कि मैं पू……….(ठीक है) फिर, बताओ ।
डैरी : मुझे लोगों का साथ पसन्द नहीं है । किसी का भी नहीं ।
श्रीमान् लैम्ब : मैं कहूँगा..इसे देखकर……….मैं कहूँगा, तुम आग में जल गये थे।
डैरी : आग में नहीं । मेरे चेहरे के इस पूरी ओर तेजाब गिर गया था और यह पूरी तरह जल गया । उसने मेरे चेहरे को खा लिया । उसने मुझे खा लिया । और अब यह ऐसा है और यह कभी भी जरा भी नहीं बदलेगा ।
श्रीमान् लैम्ब : नहीं ।
डैरी : क्या आपको रुचि नहीं है ?

MR LAMB: You’re a boy who came into the garden. Plenty do. I’m interested in anybody. Anything. There’s nothing God made that doesn’t interest me. Look over there….over beside the far wall. What can you see?
DERRY: Rubbish.
MR LAMB: Rubbish? Look, boy, look….what do you see?
DERRY: Just….grass and stuff. Weeds.
MR LAMB: Some call them weeds. If you like, then….a weed garden, that. There’s fruit and there are flowers, and trees and herbs. All sorts. But over there….weeds. I grow weeds there. Why is one green, growing plant called a weed and another ‘flower’? Where’s the difference. It’s all life…. growing. Same as you and me.
DERRY: We’re not the same.
MR LAMB: I’m old. You’re young. You’ve got a burned face, I’ve got a tin leg. Not important. You’re standing there…. I’m sitting here. Where’s the difference?
DERRY: Why have you got a tin leg?
MR LAMB: Real one got blown off, years back. Lamey-Lamb, some kids say. Haven’t you heard them? You will. Lamey-Lamb. It fits. Doesn’t trouble me.
DERRY: But you can put on trousers and cover it up and no one sees, they don’t have to notice and stare.
MR LAMB: Some do. Some don’t. They get tired of it, in the end. There’s plenty of other things to stare at.
DERRY: Like my face.
MR LAMB: Like crab apples or the weeds or a spider climbing up a silken ladder, or my tall sun-flowers.
DERRY: Things.

Word-Meanings: plenty (प्लेण्टि)= many, बहुत से । beside (बिसाइड)= by the side, बगल में, पास में | rubbish (रबिश)= trash, useless things, कचरा | stuff (स्टफ़)= (here) useless things, (यहाँ) बेकार चीजें। weeds (वीड्ज) = wild vegetation, खरपतवार । herbs (ह:ब्ज़) = medicinal plants, औषधीय गुण वाले पौधे । Borts (सॉ:ट्स)= types, प्रकार। blown of (ब्लोन् ऑव्) = destroyed by an explosion, धमाके में उड़ गई | lamey (लेमि)= lame, लंगड़ा | put on (पुट ऑन)= wear, पहनना ।

हिन्दी अनुवाद:

श्रीमान् लैम्ब : तुम एक लड़के हो जो बाग में आये । बहुत-से (लड़के) आते हैं। मुझे किसी में भी (प्रत्येक में) रुचि होती है । किसी भी चीज में । ईश्वर की बनाई कोई ऐसी चीज नहीं है जिसमें मुझे रुचि न हो ।. वहाँ देखो……….दूर स्थित उस दीवार के बगल में । तुम्हें क्या दिख रहा है ?
डैरी : कचरा ।
श्रीमान् लैम्ब : कचरा ? देखो, लड़के, देखो………….तुम्हें क्या दिख रहा है ?
डैरी : बस…….घास और बेकार की चीजें । खरपतवार ।
श्रीमान् लैम्ब : कुछ लोग उन्हें खरपतवार कहते हैं । यदि तुम चाहो तो एक खरपतवार का बगीचा कह सकते हो। वहाँ फल हैं और वहाँ फूल हैं, और पेड़ हैं और औषधीय पौधे हैं । सब प्रकार की चीजें हैं । लेकिन वहाँ……….खरपतवार है । मैं वहाँ खरपतवार उगाता हूँ । एक हरे, बढ़ते हुए पौधे को खरपतवार और दूसरे को ‘फूल’ क्यों कहा जाता है ? दोनों में अन्तर कहाँ है । सबमें जीवन है………विकसित होता हुआ । बिल्कुल वैसे ही जैसे कि तुम और मैं ।
डैरी’ : हम एक जैसे नहीं हैं ।
श्रीमान् लैम्ब : मैं वृद्ध हूँ। तुम युवा हो । तुम्हारा चेहरा जला हुआ है । मेरी एक टाँग टिन की है । यह महत्त्वपूर्ण नहीं है । तुम वहाँ खड़े हुए हो………..मैं यहाँ बैठा हुआ हूँ । अन्तर कहाँ है ? डैरी : आपकी एक टाँग टिन की क्यों है ?
श्रीमान् लैम्ब : असली वाली (टाँग) वर्षों पहले एक धमाके में उड़ गई । कुछ बच्चे कहते हैं, लंगडा लैम्ब । क्या तुमने उन्हें ऐसा कहते नहीं सुना है । सुन लोगे । लंगड़ा लैम्ब। मेरे लिए उचित ही है । इससे मुझे परेशानी नहीं होती है।
डैरी : लेकिन आप पायजामा पहनकर इसे ढक सकते हैं और किसी को दिखाई भी नहीं देगा, लोग ध्यान देकर घूरकर तो नहीं देखेंगे ।
श्रीमान् लैम्ब : कुछ लोग घूरते हैं । कुछ नहीं घूरते हैं । अन्त में इससे ऊब जाते हैं । घूरने के लिए अन्य बहुत-सी .
चीजें हैं। डैरी : जैसे कि मेरा चेहरा ।
श्रीमान् लैम्ब : जैसे कि छोटे कठोर खट्टे सेब या खरपतवार या रेशम की सीढ़ी (जाला) पर चढ़ती हुई एक मकड़ी, या मेरे ऊँचे सूरजमुखी के फूल ।
डैरी : चीजें ।

MR LAMB: It’s all relative. Beauty and the beast.
DERRY: What’s that supposed to mean?
MR LAMB: You tell me.
DERRY: You needn’t think they haven’t all told me that fairy story before. ‘It’s not what you look like; it’s what you are inside. Handsome is as handsome does. Beauty loved the monstrous beast for himself and when she kissed him he changed into a handsome prince.’ Only he wouldn’t, he’d have stayed a monstrous beast. I won’t change.
MR LAMB: In that way? No, you won’t.
DERRY: And no one’ll kiss me, ever. Only my mother, and she kisses me on the other side of my face, and I don’t like my mother to kiss me, she does it because she has to. Why should I like that? I don’t care if nobody ever kisses me.
MR LAMB: Ah, but do you care if you never kiss them.
DERRY: What?
MR LAMB: Girls. Pretty girls. Long hair and large eyes. People you love.
DERRY: Who’d let me? Not one.
MR LAMB: Who can tell?
DERRY: I won’t ever look different. When I’m as old as you, I’ll look the same. I’ll still only have half a face.

MR LAMB: So you will. But the world won’t. The world’s got a whole face, and the world’s there to be looked at.
DERRY: Do you think this is the world? This old garden?
MR LAMB: When I’m here. Not the only one. But the world, as much as anywhere.

Word-Meanings : relative (रेलटिव) = comparative, तुलनात्मक । beast (बीस्ट)= wild animal, जंगली जानवर | monstrous (मॉन्स्ट्रस) = huge, दैत्याकार ।

हिन्दी अनुवाद:

श्रीमान् लैम्ब : यह सब तुलनात्मक है ।
डैरी : इसका क्या मतलब है ?
श्रीमान् लैम्ब : तुम मुझे बताओ ।
डैरी : आपको यह सोचने की जरूरत नहीं है कि (अन्य) सब लोगों ने मुझे परियों की यह कहानी पहले नहीं सुनाई है । ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कैसे दिखते हैं, महत्त्वपूर्ण यह होता है कि आप अन्दर से (आपका व्यवहार) कैसे हैं । सुन्दर वह है जो सुन्दर कार्य करता है । सुन्दरता ने दैत्याकार जंगली जानवर को जैसा वह था, उसी रूप में प्रेम किया और जब उसने (सुन्दरता ने) उसे (जंगली जानवर को) चूमा तो वह एक सुन्दर राजकुमार में बदल गया ।’ बस काश वह न
बदलता, उसे एक दैत्याकार जंगली जानवर ही बने रहना चाहिए था । मैं नहीं बदलूँगा ।
श्रीमान् लैम्ब : उस तरह से ? नहीं तुम (उस तरह से) नहीं बदलोगे ।।
डैरी : और कोई मुझे कभी चूमेगा भी नहीं । बस मेरी माँ और वह (भी) मेरे चेहरे के दूसरी ओर (जो भाग जला हुआ नहीं है) चूमती है, और मुझे मेरी माँ का मुझे चूमना पसन्द नहीं है, वह मुझे इसलिए चूमती है क्योंकि वह इसे अपना कर्त्तव्य समझती है । मैं यह पसन्द क्यों करूँ । यदि कोई भी मुझे कभी भी न चूमे, मुझे इसकी परवाह नहीं है ।
श्रीमान् लैम्बं : आह, पर क्या तुम्हें इस बात की परवाह है कि तुम कभी किसी को न चूमो ।
डैरी : क्या ?
श्रीमान् लैम्ब : लड़कियाँ । सुन्दर लड़कियाँ । लम्बे बालों और बड़ी-बड़ी आँखों वाली लड़कियाँ। वे लोग जिन्हें तुम प्रेम करते हो
डैरी : मुझे कौन स्वयं को चूमने देगा ? कोई भी नहीं ।
श्रीमान् लैम्ब : कौन कह सकता है ?
डैरी : मैं कभी अलग नहीं दिखूगा । जब मैं आपके जितना वृद्ध हो जाऊँगा तब भी मैं ऐसा ही दिलूँगा। मेरा चेहरा तब भी आधा ही रहेगा ।
श्रीमान् लैम्ब : वह तो है कि तुम ऐसे ही रहोगे । परन्तु संसार ऐसा नहीं रहेगा । संसार का चेहरा पूरा है, और उस संसार को देखना है ।
डैरी : क्या आपको लगता है यह संसार है ? यह पुराना बाग ?
श्रीमान् लैम्ब : जब मैं यहाँ हूँ । अकेला नहीं । लेकिन संसार, उतना ही जितना कहीं भी है । (अर्थात् जब इस संसार में कोई है तो यह भी संसार भी है ।)

DERRY: Does your leg hurt you?
MR LAMB: Tin doesn’t hurt, boy!
DERRY: When it came off, did it?
MR LAMB: Certainly.
DERRY: And now? I mean, where the tin stops, at the top?
MR LAMB: Now and then. In wet weather. It doesn’t signify.
DERRY: Oh, that’s something else they all say. ‘Look at all those people who are in pain and brave and never cry and never complain and don’t feel sorry for themselves.’
MR LAMB: I haven’t said it.
DERRY: And think of all those people worse off than you. Think, you might have been blinded, or born deaf, or have to live in a wheelchair or be daft in your head and dribble.
MR LAMB: And that’s all true, and you know it.
DERRY: It won’t make my face change. Do you know, one day, a woman went by me in the street — I was at a bus-stop — and she was with another woman, and she looked at me, and she said…. whispered….only I heard her…. she said, “Look at that, that’s a terrible thing. That’s a face only a mother could love.”
MR LAMB: So you believe everything you hear, then?
DERRY: It was cruel.
MR LAMB: Maybe not meant as such. Just something said between them.
DERRY: Only I heard it. I heard.
MR LAMB: And is that the only thing you ever heard anyone say, in your life?
DERRY: Oh no! I’ve heard a lot of things.
MR LAMB: So now you keep your ears shut.
DERRY: You’re….peculiar. You say peculiar things. You ask questions I don’t understand.
MR LAMB: I like to talk. Have company. You don’t have to answer questions. You don’t have to stop here at all. The gate’s open.

Word-Meanings : hurt (ह:ट)= cause pain, दर्द पहुँचाना | came off (केम ऑफ); (ph.v.) = was removed, हट गई, चली गई | now and then (नाउ एन् देन) (idiom) = sometimes, कभी कभी | signify (सिग्निफाई)= किसी चीज का महत्व होना । blinded (ब्लाइण्डिड)= unable to see, अन्धा । daft (डैफ्ट) = mad, पागल । dribble (ड्रिब्ल) = to drop saliva, लार टपकाना | whispered (व्हिस्पर्ड) = said very slowly, बहुत धीरे से कहा, फुसफुसाई । terrible (टेरिब्ल)= horrible, भयावह | peculiar (पिक्यूलिों ) = strange, विचित्र, अजीब।

हिन्दी अनुवाद:

डैरी : क्या तुम्हारी टाँग में दर्द होता है ?
श्रीमान् लैम्ब : टिन में दर्द नहीं होता, लड़के !
डैरी : जब तुम्हारी टाँग चली गई थी, क्या उस समय तुम्हें दर्द हुआ था ?
श्रीमान् लैम्ब : निश्चित ही हुआ था ।
डैरी : और अब ? मेरा मतलब है उस स्थान पर जहाँ टिन (की टाँग) समाप्त होती है, ऊपर ?
श्रीमान् लैम्ब : कभी-कभी । बरसात में । इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
डैरी : ओह, यह एक अलग बात है जो सब लोग कहते हैं । ‘उन सब लोगों को देखो जो दुखी हैं और (फिर भी) बहादुर हैं और कभी नहीं रोते हैं और कभी शिकायत नहीं करते हैं और अपने लिए । अफसोस नहीं करते हैं ।’
श्रीमान् लैम्ब : मैंने यह नहीं कहा है।
डैरी : और उन सब लोगों के बारे में सोचो जो तुमसे अधिक बुरी दशा में हैं। सोचो, तुम अन्धे हो सकते थे, या बहरे पैदा हो सकते थे, या तुम्हें पहियों वाली कुर्सी पर रहना पड़ सकता था, या तुम दिमाग से पागल हो सकते थे और लार टपकाते रहते ।
श्रीमान् लैम्ब : और यह सब सच है, और तुम यह जानते हो ।
डैरी : इससे मेरा चेहरा तो नहीं बदलेगा । क्या आप जानते हैं, एक दिन एक गली में एक महिला मेरे निकट से गुजरी – मैं बस स्टॉप पर था- और वह एक और महिला के साथ थी, और उसने मुझे देखा, और बोली…फुसफुसायी….केवल मैंने उसकी बात सुनी….वह बोली, “उसे देखो, वह एक भयावह चीज है। वह एक ऐसा चेहरा है जिसे केवल एक माँ प्रेम कर सकती है ।”
श्रीमान् लैम्ब : तो तुम अपनी सुनी प्रत्येक बात पर विश्वास करते हो, फिर ?
डैरी : यह बहुत निर्दयतापूर्ण बात थी ।
श्रीमान् लैम्ब : शायद इसका वह मतलब न हो जो तुमने समझा । यह बंस उनके बीच कही गई एक बात हो ।
डैरी : बस मैंने सुन लिया । मैंने सुन लिया ।
श्रीमान् लैम्ब : और क्या यही एकमात्र बात थी जो तुमने अपने जीवन में कभी किसी को कहते हुए सुनी ?
डैरी : ओह नहीं । मैंने बहुत-सी बातें सुनी हैं ।
श्रीमान् लैम्ब : तो अब तुम अपने कान बन्द रखना ।
डैरी : आप…अजीब हैं । आप अजीब बातें करते हैं। आप ऐसे प्रश्न पूछते हैं जो मेरी समझ से बाहर होते हैं।
श्रीमान् लैम्ब : मुझे बातें करना पसन्द है । लोगों का साथ पसन्द है । तुम (मेरे) प्रश्नों का उत्तर देने के लिए बाध्य नहीं हो ।
तुम यहाँ रुकने के लिए जरा भी बाध्य नहीं हो । दरवाजा खुला हुआ है ।

DERRY: Yes, but…
MR LAMB: I’ve a hive of bees behind those trees over there. Some hear bees and they say, bees buzz. But when you listen to bees for a long while, they humm….and hum means ‘sing’. I hear them singing, my bees.
DERRY: But….I like it here. I came in because I liked it….when I looked over the wall.
MR LAMB: If you’d seen me, you’d not have come in.
DERRY: No.
MR LAMB: No.
DERRY: It’d have been trespassing.
MR LAMB: Ah. That’s not why.
DERRY: I don’t like being near people. When they stare….when I see them being afraid of me.
MR LAMB: You could lock yourself up in a room and never leave it. There was a man who did that. He was afraid, you see. Of everything. Everything in this world. A bus might run him over, or a man might breathe deadly germs onto him, or a donkey might kick him to death, or lightning might strike him down, or he might love a girl and the girl would leave him, and he might slip on a banana skin and fall and people who saw him would laugh their heads off. So he went into this room, and locked the door, and got into his bed, and stayed there.
DERRY: Forever?
MR LAMB: For a while.
DERRY: Then what?
MR LAMB: A picture fell off the wall on to his head and killed him.
[Derry laughs a lot]
MR LAMB: You see?
DERRY: But….you still say peculiar things.
MR LAMB: Peculiar to some.

Word-Meanings: have (हाइव) = मधुमक्खियों का छत्ता । buzz (बज़) = sound of bees, मधुमक्खियों का भिनभिनाना । hum (हम) = गुनगुनाना | trespassing (ट्रेस्पासिंग) = illegal entry, गैरकानूनी प्रवेश । laugh their heads off (लाफ देों हेड्ज़ ऑफ़) = laugh very loudly and for a long time, बहुत देर तक जोर-जोर से हँसना।

हिन्दी अनुवाद:

डैरी : हाँ, लेकिन………
श्रीमान् लैम्ब : वहाँ उन पेड़ों के पीछे मेरा एक मधुमक्खियों का छत्ता है । कुछ लोग मधुमक्खियों की आवाज सुनकर कहते हैं कि वे भिनभिनाती हैं । परन्तु जब आप बहुत देर तक मधुमक्खियों की आवाज को ध्यान से सुनेंगे तो आप पायेंगे कि वे गुनगुनाती हैं…………… और गुनगुनाने का अर्थ होता है ‘गाना’। मैं उन्हें गाते हुए सुनता हूँ, मेरी मधुमक्खियों को ।
डैरी : लेकिन………मुझे यहाँ अच्छा लग रहा है । मैं इसीलिए अन्दर आया क्योंकि मुझे यह स्थान अच्छा लगा……..जब मैंने दीवार के ऊपर से झाँका ।
श्रीमान् लैम्ब : यदि तुम मुझे देख लेते तो तुम अन्दर नहीं आते ।
डैरी : नहीं।
श्रीमान् लैम्ब : नहीं ।
डैरी : यह गैरकानूनी प्रवेश होता ।
श्रीमान् लैम्ब : आह! बस इसीलिए नहीं ।
डैरी : मुझे लोगों के साथ होना पसन्द नहीं है । जब वे घूरते हैं…जब मैं उन्हें स्वयं से भयभीत देखता हैं ।
श्रीमान् लैम्ब : तुम यह कर सकते हो कि स्वयं को एक कमरे में बन्द कर लो और उससे कभी बाहर न निकलो। एक आदमी ने यही किया था । वह डरता था, तुम समझ रहे हो । प्रत्येक चीज से डरता था । इस संसार की प्रत्येक चीज से । कोई बस उसे कुचल सकती थी, या फिर कोई आदमी अपनी सांस के साथ उस पर घातक कीटाणु छोड़ सकता था, या कोई गधा लात मारकर उसे मृत्यु के हवाले कर सकता था, या उस पर बिजली गिर सकती थी, या वह किसी लड़की को प्रेम करता और वह उसे छोड़कर चली जाती, या वह किसी केले के छिलके पर फिसलकर गिर जाता और उसे देखने वाले लोग बहुत देर तक उस पर जोर-जोर से हँसते । इसलिए वह एक कमरे में गया और दरवाजे पर (अन्दर से) ताला लगा लिया, और अपने बिस्तर में घुस गया, और वहीं रहा ।
डैरी : हमेशा ?
श्रीमान् लैम्ब : कुछ समय ।
डैरी : फिर क्या हुआ ?
श्रीमान् लैम्ब : दीवार से एक चित्र उसके सिर पर गिरा और वह मर गया । (डैरी बहुत हँसता है ।)
श्रीमान् लैम्ब : समझे तुम ?
डैरी : लेकिन…………आप अब भी अजीब बातें करते हैं ।
श्रीमान् लैम्ब : कुछ लोगों को अजीब लगती हैं ।

DERRY: What do you do all day?
MR LAMB: Sit in the sun. Read books. Ah, you thought it was an empty house, but inside, it’s full. Books and other things. Full.
DERRY: But there aren’t any curtains at the windows.
MR LAMB: I’m not fond of curtains. Shutting things out, shutting things in. I like the light and the darkness, and the windows open, to hear the wind.
DERRY: Yes. I like that. When it’s raining, I like to hear it on the roof.
MR LAMB: So you’re not lost, are you? Not altogether? You do hear things. You listen.
DERRY: They talk about me. Downstairs, When I’m not there. ‘What’ll he ever do? What’s going to happen to him when we’ve gone? However will he get on in this world? Looking like that? With that on his face?’ That’s what they say.
MR LAMB: Lord, boy, you’ve got two arms, two legs and eyes and ears, you’ve got a tongue and a brain. You’ll get on the way you want, like all the rest. And if you chose, and set your mind to it, you could get on better than all the rest.
DERRY: How?
MR LAMB: Same way as I do.

Word-Meanings: fond of (फॉण्ड ऑव्) = having a liking for, किसी चीज का शौकीन होना । get on (गेट ऑन); (ph.v.) = move ahead, आगे बढ़ना । all the rest (ऑल द रेस्ट) = all other, अन्य सभी ।

हिन्दी अनुवाद:

डैरी : आप सारा दिन क्या करते रहते हैं ?
श्रीमान् लैम्ब : धूप में बैठता हूँ । पुस्तकें पढ़ता हूँ। आह, तुम्हें लगा यह एक खाली घर है, परन्तु अन्दर से यह भरा हुआ है । पुस्तकों और अन्य चीजों से । भरा हुआ ।
डैरी : लेकिन खिड़कियों पर पर्दे नहीं हैं ।
श्रीमान् लैम्ब : मुझे पर्दो का शौक नहीं है । उन्हें बन्द करके चीजों को बाहर कर देना या अन्दर कर लेना । मुझे प्रकाश (उजाला) भी पसन्द है और अन्धकार भी, मुझे खुली खिड़कियाँ पसन्द हैं, हवा की आवाज सुनना पसन्द है।
डैरी : हाँ, मुझे (भी) यह पसन्द हैं । जब वर्षा हो रही होती है तो मुझे छत पर उसकी आवाज सुनना अच्छा लगता है।
श्रीमान् लैम्ब : तो तुम खोये हुए नहीं हो, क्या ऐसा है ? पूरी तरह नहीं ? तुम चीजों को सुनते तो हो, तुम ध्यान से सुनते हो ।
डैरी : वे (मेरे माता-पिता) मेरे बारे में बातें करते हैं । सीढ़ियों से नीचे, जब मैं वहाँ नहीं होता हूँ । ‘वह कभी भी क्या करेगा ? हमारे जाने के बाद उसका क्या होगा ? वह इस संसार में कभी कैसे आगे बढ़ेगा ? जबकि वह ऐसा दिखता है ? चेहरे पर ऐसे निशान के साथ ?’ वे ऐसा ही कहते हैं ।
श्रीमान् लैम्ब : हे ईश्वर, लड़के, तुम्हारे पास दो हाथ हैं, दो पैर हैं, आँखें हैं और कान हैं, तुम्हारे पास एक जीभ है और एक मस्तिष्क है । तुम भी जैसे चाहो दूसरे लोगों की तरह आगे बढ़ सकते हो । और यदि तुम चुनो, और इस ओर अपना मस्तिष्क केन्द्रित करो तो तुम अन्य सभी लोगों से अधिक अच्छी तरह आगे बढ़ सकते हो ।।
हेरी : कैसे ? श्रीमान् लैम्ब : बिल्कुल वैसे ही जैसे कि मैं।

DERRY: Do you have any friends?
MR LAMB: Hundreds.
DERRY: But you live by yourself in that house. It’s a big house, too.
MR LAMB: Friends everywhere. People come in…. everybody knows me. The gate’s always open. They come and sit here. And in front of the fire in winter. Kids come for the apples and pears. And for toffee. I make toffee with honey. Anybody comes. So have you.
DERRY: But I’m not a friend.
MR LAMB: Certainly you are. So far as I’m concerned. What have you done to make me think you’re not?
DERRY: You don’t know me. You don’t know where I come from or even what my name is.
MR LAMB: Why should that signify? Do I have to write all your particulars down and put them in a filing box, before you can be a friend?
DERRY: I suppose…not. No.
MR LAMB: You could tell me your name. If you chose. And not, if you didn’t.
DERRY: Derry. Only it’s Derek….but I hate that. Derry. If I’m your friend, you don’t have to be mine. I choose that.
MR LAMB: Certainly.
DERRY: I might never come here again, you might never see me again and then I couldn’t still be a friend.
MR LAMB: Why not?
DERRY: How could I? You pass people in the street and you might even speak to them, but you never see them again. It doesn’t mean they’re friends.
MR LAMB: Doesn’t mean they’re enemies, either, does it?
DERRY: No they’re just….nothing. People. That’s all.
MR LAMB: People are never just nothing. Never.

Word-Meanings : concerned (कन्स:न्ड) = related, सम्बन्धित । particulars (पटिक्यलज़) = detailed information, विस्तृत विवरण । filing box (फाइलिंग बॉक्स) = a box used to store papers in proper order, कागजों को व्यवस्थित ढंग से रखने का बॉक्स ।

हिन्दी अनुवाद:

डैरी : क्या आपके कोई मित्र हैं ?
श्रीमान् लैम्ब : सैकड़ों ।
डैरी : पर आप तो उस घर में अकेले रहते हैं । साथ ही यह घर बड़ा भी है ।
श्रीमान् लैम्ब : मेरे मित्र सब जगह हैं । लोग अन्दर आते हैं…………प्रत्येक व्यक्ति मुझे जानता है । दरवाजा हमेशा खुला रहता है । लोग आते हैं और यहाँ बैठते हैं । और सर्दी में आग के सामने बैठते हैं । बच्चे सेबों और नाशपातियों के लिए आते हैं । और टॉफी के लिए । मैं शहद से टॉफी बनाता हूँ । कोई भी आता है । इसी प्रकार तुम (भी) आये हो ।
डैरी : लेकिन मैं कोई मित्र नहीं हूँ।
श्रीमान् लैम्ब : निश्चित रूप से तुम (मित्र) हो । जहाँ तक मेरा सम्बन्ध है । तुमने ऐसा क्या किया है कि मैं तुम्हें अपना मित्र न समझू ।
डैरी : आप मुझे जानते नहीं हैं । आप नहीं जानते हैं कि मैं कहाँ से आया हूँ और आप मेरा नाम तक नहीं जानते हैं ।
श्रीमान् लैम्ब : यह महत्व का क्यों हो? क्या तुम मेरे मित्र बन सको, उससे पहले मुझे तुम्हारा विस्तृत विवरण लिखकर एक फाइलिंग बॉक्स में व्यवस्थित रूप से रखना होगा ।
डैरी : मुझे लगता है…… नहीं । बिल्कुल नहीं ।
श्रीमान् लैम्ब : तुम मुझे अपना नाम बता सकते हो । यदि तुम चाहो । और यदि न चाहो तो मत बताओ ।
डैरी : डैरी । बस यह डेरेक है (उपनाम)…..लेकिन मुझे इस (उपनाम) से घृणा है। डैरी। यदि मैं आपका मित्र बनता हूँ तो आप मेरे मित्र बनने को बाध्य नहीं हैं। यह मैंने चुना है ।
श्रीमान् लैम्ब : निश्चित रूप से ।।
डैरी : शायद मैं यहाँ दोबारा कभी न आऊँ, शायद आप मुझे दोबारा कभी न देखें और तब मैं एक मित्र भी न रहूँ ।
श्रीमान् लैम्ब : क्यों नहीं ? ।
डैरी : मैं कैसे तब भी एक मित्र बना रह सकता हूँ। आप गली में लोगों के निकट से गुजरते हैं और शायद आप उनसे बात भी करें, पर आप कभी दोबारा उन्हें नहीं देखते हैं । इसका यह मतलब
नहीं है कि वे मित्र हैं।
श्रीमान् लैम्ब : इसका यह मतलब भी नहीं है कि वे शत्रु हैं, क्या ऐसा है ?
डैरी : नहीं, वे तो बस…………कुछ भी नहीं होते हैं लोग होते हैं । बस ।
श्रीमान् लैम्ब : लोग कभी भी ‘बस कुछ भी नहीं’ नहीं होते हैं कभी नहीं ।

DERRY: There are some people I hate.
MR LAMB: That’d do you more harm than any bottle of acid. Acid only burns your face.
DERRY: Only….
MR LAMB: Like a bomb only blew up my leg. There’s worse things can happen. You can burn yourself away inside.
DERRY: After I’d come home, one person said, “He’d have been better off stopping in there. In the hospital. He’d be better off with others like himself.” She thinks blind people only ought to be with other blind people and idiot boys with idiot boys.
MR LAMB: And people with no legs altogether?
DERRY: That’s right.
MR LAMB: What kind of a world would that be?
DERRY: At least there’d be nobody to stare at you because you weren’t like them.
MR LAMB: So you think you’re just the same as all the other people with burned faces? Just by what you look like? Ah….everything’s different. Everything’s the same, but everything is different. Itself.
DERRY: How do you make all that out?
MR LAMB: Watching. Listening. Thinking.
DERRY: I’d like a place like this. A garden. I’d like a house with no curtains.
MR LAMB: The gate’s always open.
DERRY: But this isn’t mine.
MR LAMB: Everything’s yours if you want it. What’s mine is anybody’s.
DERRY: So I could come here again? Even if you were out….I could come here.
MR LAMB: Certainly. You might find others here, of course.
DERRY: Oh….
MR LAMB: Well, that needn’t stop you, you needn’t mind.
DERRY: It’d stop them. They’d mind me. When they saw me here. They look at my face and run.
MR LAMB: They might. They might not. You’d have to take the risk. So would they.
DERRY: No, you would. You might have me and lose all your other friends, because nobody wants to stay near me if they can help it.
MR LAMB: I’ve not moved.
DERRY: No….
MR LAMB: When I go down the street, the kids shout ‘Lamey-Lamb.’ But they still come into the garden, into my house; it’s a game. They’re not afraid of me. Why should they be? Because I’m not afraid of them, that’s why not.

Word-Meanings : make out (मेक आउट) (ph.v.) = understand, समझना । mind (माइण्ड) = (here) bother= परेशान होना । help (हेल्प) = (here) have control, (यहाँ) वश में होना । moved (मूव्ड) = (here) gone, (यहाँ) गया हूँ ।

हिन्दी अनुवाद:

डैरी : कुछ ऐसे लोग हैं जिनसे मैं घृणा करता हूँ।
श्रीमान् लैम्ब : इससे तुम्हें तेजाब की किसी बोतल से अधिक नुकसान होगा । तेजाब तो बस तुम्हारे चेहरे को जलाता है ।
डैरी : बस……….
श्रीमान् लैम्ब : जैसे एक बम ने बस मेरी टाँग को उड़ाया । चीजें इससे अधिक बुरी भी हो सकती हैं । तुम स्वयं को अन्दर से जला सकते हो ।
डैरी : मेरे घर आने (हॉस्पिटल से) के बाद एक व्यक्ति ने कहा, “अधिक अच्छा होता कि यह वहीं रहता । हॉस्पिटल में । अधिक अच्छा होता कि वह अपने जैसे लोगों के साथ रहता ।” वह सोचती है कि अंधे लोगों को बस अंधे लोगों के साथ और मूर्ख लड़कों को मूर्ख लड़कों के ही साथ रहना चाहिए।
श्रीमान् लैम्ब : और बिल्कुल बिना टाँगों वाले लोगों को ?
डैरी : ठीक ।
श्रीमान् लैम्ब : वह संसार कैसा होगा ? ।
डैरी : कम-से-कम वहाँ आपको घूरने वाला कोई नहीं होगा । इस कारण से कि आप उनके जैसे ही होंगे।
श्रीमान् लैम्ब : तो तुम्हें लगता है कि तुम बिल्कुल वैसे ही हो जैसे कि अन्य सभी जले हुए चेहरे वाले लोग ? जैसे तुम दिखते हो, बस उसके कारण ?
आह…………सब कुछ अलग है, सब कुछ एक जैसा है, परन्तु सब कुछ अलग है। अपने आप में ।
डैरी : आप यह सब कैसे समझते हैं ?
श्रीमान् लैम्ब : देखकर । सुनकर । सोचकर ।
डैरी : मैं इस तरह का स्थान पसन्द करूँगा । एक बाग । मैं एक बिना पर्दो वाला घर पसन्द करूँगा ।
श्रीमान् लैम्ब : दरवाजा हमेशा खुला रहता है ।
डैरी : परन्तु यह (घर) मेरा नहीं है ।
श्रीमान् लैम्ब : यदि तुम चाहो तो सब कुछ तुम्हारा है । जो मेरा है, वह किसी का भी है ।
डैरी : तो मैं यहाँ फिर आ सकता हूँ? भले ही आप बाहर हो……….मैं यहाँ आ सकता हूँ ।
श्रीमान् लैम्ब : निश्चित रूप से । वास्तव में, तुम्हें यहाँ सम्भवतः और लोग भी मिलेंगे ।
डैरी: ओह……………
श्रीमान् लैम्ब : खैर, उससे तुम्हें रुकने की जरूरत नहीं है, तुम्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।
डैरी : मेरे यहाँ आने से वे आने से रुक जायेंगे । उन्हें मेरा आना बुरा लगेगा । जब वे मुझे यहाँ देखेंगे, वे मेरे चेहरे को देखकर भाग जायेंगे ।
श्रीमान् लैम्ब : सम्भवतः वे भाग जायें ।
सम्भवतः वे न भागें । तुम्हें जोखिम उठाना होगा । (और) इसी प्रकार उन्हें भी ।
डैरी : नहीं, जोखिम आपको उठाना होगा । मुझे पाकर आपको अपने अन्य सभी मित्रों को खोना पड़ सकता है, क्योंकि यदि उनके वश में हो तो कोई भी मेरे आस-पास नहीं रहना चाहता है ।। श्रीमान् लैम्ब : मैं तो तुम से दूर नहीं गया हूँ।
डैरी : नहीं …………..
श्रीमान् लैम्ब : जब मैं गली. में निकलता हूँ, बच्चे चिल्लाते हैं ‘लंगड़ा लैम्ब’ । लेकिन वे फिर भी बाग में आते हैं, मेरे घर में आते हैं; यह (उनके लिए) एक खेल है । उन्हें मुझसे डर नहीं लगता है । क्यों लगे ? क्योंकि मुझे उनसे डर नहीं लगता है, इसीलिए नहीं ।

DERRY: Did you get your leg blown off in the war?
MR LAMB: Certainly.
DERRY: How will you climb on a ladder and get the crab apples down, then?
MR LAMB: Oh, there’s a lot of things I’ve learned to do, and plenty of time for it. Years. I take it steady.
DERRY: If you fell and broke your neck, you could lie on the grass and die. If you were on your own.
MR LAMB: I could.
DERRY: You said I could help you.
MR LAMB: If you want to.
DERRY: But my mother’ll want to know where I am. It’s three miles home, across the fields. I’m fourteen. but they still want to know where I am.
MR LAMB: People worry.
DERRY: People fuss.
MR LAMB: Go back and tell them.
DERRY: its three miles.
MR LAMB: It’s a fine evening. You’ve got legs.
DERRY: Once I got home, they’d never let me come back.
MR LAMB: Once you got home, you’d never let yourself come back.
DERRY: You don’t know….you don’t know what I could do.
MR LAMB: No. Only you know that.
DERRY: If I chose….
MR LAMB: Ah….if you chose. I don’t know everything, boy. I can’t tell you what to do.
DERRY: They tell me.
MR LAMB: Do you have to agree?
DERRY: I don’t know what I want. I want….something no one else has got or ever will have. Something just mine. Like this garden. I don’t know what it is.
MR LAMB: You could find out.
DERRY: How?
MR LAMB: Waiting. Watching. Listening. Sitting here or going there. I’ll have to see to the bees.

Word-Meanings : steady (स्टेडि)= constant, लगातार आगे बढ़ता हुआ । fuss (फस)= बात का बतंगड़ बनाना। find out (फाइण्ड आउट) = know, पता लगाना ।
हिन्दी अनुवादडैरी : क्या आपकी टाँग युद्ध में उड़ गई थी ?
श्रीमान् लैम्ब : निश्चित रूप से ।
डैरी : फिर आप कैसे सीढ़ी पर चढ़कर ये छोटे कठोर खट्टे सेब तोड़ेंगे ?
श्रीमान् लैम्ब : ओह, मैंने बहुत-सी चीजें सीख ली हैं, और इसमें बहुत समय लगा है। वर्षों । मैं इसे लगातार आगे बढ़ने वाली प्रक्रिया मानता हूँ ।
डैरी : यदि आप गिर जायें और आपकी गर्दन टूट जाये तो हो सकता है आप घास पर पड़े रहें और मर जायें । यदि आप अकेले हों तो ।
श्रीमान् लैम्ब : मेरे साथ ऐसा हो सकता है ।
डैरी : आपने कहा मैं आपकी सहायता कर सकता हूँ।
श्रीमान् लैम्ब : यदि तुम चाहो तो ।
डैरी : लेकिन मेरी माँ जानना चाहेंगी कि मैं कहाँ हूँ । मेरा घर यहाँ से तीन मील दूर है, खेतों के पार। मैं चौदह वर्ष का हूँ, पर वे (मेरे माता-पिता) फिर भी यह जानकारी रखना चाहते हैं कि मैं कहाँ हूँ।
श्रीमान् लैम्ब : लोगों को चिन्ता होती है ।
डैरी : लोग बात का बतंगड़ बनाते हैं ।
श्रीमान् लैम्ब : वापस जाओ और उन्हें बताओ ।
डैरी : तीन मील की दूरी है।
श्रीमान् लैम्ब : यह एक सुहावनी शाम है । तुम्हारे पास टाँगें हैं ।
डैरी : मैं एक बार घर पहुँच जाऊँगा तो वे मुझे कभी वापस नहीं आने देंगे ।
श्रीमान् लैम्ब : एक बार तुम घर पहुँच जाओ तो तुम स्वयं ही वापस नहीं आओगे ।
डैरी : आप नहीं जानते…………आप नहीं जानते हैं कि मैं क्या कर सकता हूँ ।
श्रीमान् लैम्ब : नहीं । केवल तुम्हीं ये जानते हो ।
डैरी : यदि मैं चाहूँ……….
श्रीमान् लैम्ब : आह…………..यदि तुम चाहो । मैं सब कुछ नहीं जानता हूँ, लड़के । मैं तुम्हें नहीं बता सकता हूँ कि तुम्हें क्या करना चाहिए ।
डैरी : लोग मुझे बताते हैं ।
श्रीमान् लैम्ब : क्या तुम्हारा उनसे सहमत होना जरूरी है ?
डैरी : मुझे पता नहीं है कि मैं क्या चाहता हूँ। मैं चाहता हूँ…..कुछ ऐसा जो कभी किसी और को नहीं मिला है और न ही कभी मिलेगा । मैं नहीं जानता कि वह क्या है।
श्रीमान् लैम्ब : तुम पता लगा सकते हो ।
डैरी : कैसे ?
श्रीमान् लैम्ब : प्रतीक्षा करके। ध्यानपूर्वक देखकर। ध्यानपूर्वक सुनकर । इधर-उधर बैठकर या जाकर । मुझे मधुमक्खियों को देखना है ।
डैरी : नहीं, जोखिम आपको उठाना होगा । मुझे पाकर आपको अपने अन्य सभी मित्रों को खोना पड़ सकता है, क्योंकि यदि उनके वश में हो तो कोई भी मेरे आस-पास नहीं रहना चाहता है ।। श्रीमान् लैम्ब : मैं तो तुम से दूर नहीं गया हूँ।
डैरी : नहीं ………….. .
श्रीमान् लैम्ब : जब मैं गली. में निकलता हूँ, बच्चे चिल्लाते हैं ‘लंगड़ा लैम्ब’ । लेकिन वे फिर भी बाग में आते हैं, मेरे घर में आते हैं; यह (उनके लिए) एक खेल है । उन्हें मुझसे डर नहीं लगता है । क्यों लगे ? क्योंकि मुझे उनसे डर नहीं लगता है, इसीलिए नहीं ।

DERRY: Those other people who come here….do they talk to you? Ask you things?
MR LAMB: Some do, some don’t. I ask them. I like to learn.
DERRY: I don’t believe in them. I don’t think anybody ever comes. You’re here all by yourself and miserable and no one would know if you were alive or dead and nobody cares.
MR LAMB: You think what you please.
DERRY: All right then, tell me some of their names.
MR LAMB: What are names? Tom, Dick or Harry.
[Getting up] I’m off down to the bees.
DERRY: I think you’re daft….crazy….
MR LAMB: That’s a good excuse.
DERRY: What for? You don’t talk sense.
MR LAMB: Good excuse not to come back. And you’ve got a burned-up face, and that’s other people’s excuse.
DERRY: You’re like the others, you like to say things like that. If you don’t feel sorry for my face, you’re frightened of it, and if you’re not frightened, you think I’m ugly as a devil. I am a devil. Don’t you?
[Shouts]
[Mr Lamb does not reply. He has gone to his bees.]
DERRY: [Quietly] No. You don’t. I like it here.
[Pause. Derry gets up and shouts.] I’m going. But I’ll come back. You see. You wait. I can run. I haven’t got a tin leg. I’ll be back.
[Derry runs off. Silence. The sounds of the garden again.]
MR LAMB: [To himself] There my dears. That’s you seen to. Ah….you know. We all know. I’ll come back. They never do, though. Not them. Never do come back.
[The garden noises fade.]

Word-Meanings : miserable (मिज़रब्ल) = that arouses pity, दयनीय । daft (डैफ्ट)= silly in a way that is amusing, भोंदू | crazy (क्रेज़ी) = whimsical, सनकी । excuse (एक्सक्यूज़) = बहाना । frightened (फ्राइटण्ड)= afraid, भयभीत । devil (डेविल)= an evil person, शैतान । fade (फेड)= get dim, मन्द पड़ जाती हैं

हिन्दी अनुवाद :

यहाँ आने वाले दूसरे लोग………………क्या वे आपसे बात करते हैं ? आपसे बातें पूछते हैं ?
श्रीमान् लैम्ब : कुछ लोग करते हैं, कुछ नहीं करते । मैं उनसे पूछता हूँ। मुझे सीखना अच्छा लगता है ।
डैरी : मैं उन लोगों की बात (उनके यहाँ आने की बात) पर विश्वास नहीं करता हूँ। मुझे नहीं लगता कि कोई कभी यहाँ आता है । आप यहाँ बिल्कुल अकेले और दयनीय दशा में रहते हैं और किसी को पता भी नहीं चलेगा कि आप जीवित हैं या मर गये हैं और किसी को परवाह भी नहीं है ।
श्रीमान् लैम्ब : तुम वही सोचते हो जिससे तुम्हें खुशी मिलती है ।
डैरी : ठीक है, फिर मुझे यहाँ आने वाले कुछ लोगों के नाम बताओ ।
श्रीमान् लैम्ब : नाम क्या हैं ? टॉम, डिक और हैरी । (उठते हुए) मैं मधुमक्खियों के पास जा रहा हूँ ।
डैरी : मुझे लगता है आप भोंदू हैं…………सनकी…………
श्रीमान् लैम्ब : यह एक अच्छा बहाना है।
डैरी : किस बात के लिए? आप होश की (समझदारी की) बात नहीं करते हैं।
श्रीमान् लैम्ब : वापस न आने का अच्छा बहाना । और तुम्हारा चेहरा जला हुआ है, और यह अन्य लोगों का बहाना है।
डैरी : आप दूसरों की ही तरह हैं, आपको उन्हीं की तरह बातें करना अच्छा लगता है। यदि आपको मेरे चेहरे के लिए अफसोस नहीं है तो आप इससे भयभीत हैं, और यदि आप भयभीत नहीं हैं तो आप मुझे एक शैतान जितना कुरूप मानते हैं । मैं एक
शैतान हूँ। क्या आप नहीं हैं ? (चिल्लाता है)
(श्रीमान् लैम्ब उत्तर नहीं देते हैं । वह अपनी मधुमक्खियों के पास जा चुके हैं ।) : (शान्ति से ) नहीं । आप (शैतान) नहीं हैं । मुझे यहाँ अच्छा लग रहा है ।
(एक क्षण की चुप्पी । डैरी उठता है और चिल्लाता है ।) मैं जा रहा हूँ। लेकिन मैं वापिस आऊँगा । आप देख लेना । आप प्रतीक्षा करना । मैं दौड़ सकता हूँ । मेरी एक टाँग टिन की नहीं है । मैं वापस आऊँगा। (डैरी दौड़ जाता है । शान्ति हो जाती है । फिर से बाग की (पत्तियों की सरसराहट और चिड़ियों
के गाने की) आवाजें आने लगती हैं । श्रीमान् लैम्ब : (अपने आप से ही) मेरे प्रिय । तुमने यह देखा है । आह……..तुम जानते हो । हम सब जानते हैं।
मैं वापस आऊँगा । हालांकि, वे कभी वापस नहीं आते हैं । वे नहीं आते । कभी वापस नहीं
आते । (बाग की आवाजें मन्द पड़ जाती हैं ।)

On the Face of It Short Answer Type Questions

Q.1. Who was Mr. Lamb? How did Derry come in his contact? (मि० लैंब कौन थे? डैरी उनके सम्पर्क में कैसे आया?)
Ans. Mr. Lamb was an old man with a tin leg who lived alone in a big house. Derry came into his garden by climbing the wall and met him there. (मि० लैंब एक बूढ़े व्यक्ति थे जिनकी टाँग नकली थी और वे अकेले रहते थे। डैरी दीवार फाँदकर उनके बगीचे में आया और उनसे मिला।)

Q.2. What did Mr. Lamb say to Derry on his coming into his garden? (मि० लैंब ने डैरी से उसके बगीचे में आगमन पर क्या कहा?)
Ans. Mr. Lamb welcomed Derry and told him not to worry. He said the gate was always open and everyone was welcome in his garden. (मि० लैंब ने डैरी का स्वागत किया और कहा कि फिक्र न करे। उन्होंने कहा कि फाटक हमेशा खुला रहता है और सभी का स्वागत है।)

Q.3. How old was Derry? Why people were afraid of him? (डैरी कितने वर्ष का था? लोग उससे क्यों डरते थे?)
Ans. Derry was fourteen years old. People feared him because of his badly burnt and scarred face which looked ugly. (डैरी चौदह वर्ष का था। लोग उससे उसके जले और बदसूरत चेहरे की वजह से डरते थे।)

Q.4. How was Derry’s face burnt? (डैरी का चेहरा कैसे जल गया था?)
Ans. Derry’s face was burnt by acid which fell on one side of his face and disfigured it permanently. (डैरी का चेहरा अम्ल से जल गया था जो उसके चेहरे के एक हिस्से पर गिर गया और उसे स्थायी रूप से विकृत कर दिया।)

Q.5. What example did Mr. Lamb give about the growing life? (मि० लैंब ने बढ़ते जीवन के बारे में क्या उदाहरण दिया?)
Ans. Mr. Lamb compared weeds and flowers, saying both are living plants and part of nature, so every life is valuable. (मि० लैंब ने खरपतवार और फूलों की तुलना करते हुए कहा कि दोनों जीवित पौधे हैं और प्रकृति का हिस्सा हैं, इसलिए हर जीवन मूल्यवान है।)

Q.6. How was Mr. Lamb a disable person? What happened to him? (मि० लैंब एक विकलांग व्यक्ति कैसे थे? उन्हें क्या हुआ था?)
Ans. Mr. Lamb lost one leg in a war and used a tin leg, so children called him “Lamey-Lamb.” (मि० लैंब ने युद्ध में एक टाँग खो दी थी और नकली टाँग लगाते थे, इसलिए बच्चे उन्हें “लेमी-लैंब” कहते थे।)

Q.7. What incident of a woman did Derry tell to Mr. Lamb? (डैरी ने औरत की कौन-सी घटना मि० लैंब को बताई?)
Ans. Derry told Mr. Lamb that a woman once said his face was so ugly that only a mother could love it. (डैरी ने मि० लैंब को बताया कि एक औरत ने कहा था कि उसका चेहरा इतना भयानक है कि केवल माँ ही उससे प्यार कर सकती है।)

Q.8. What did Mr. Lamb tell about his bees? (मि० लैंब ने अपनी मधुमक्खियों के बारे में क्या बताया?)
Ans. Mr. Lamb said some people hear bees buzzing, but he hears them singing because he listens to them with love. (मि० लैंब ने कहा कि कुछ लोग मधुमक्खियों की भनभनाहट सुनते हैं, पर वह उन्हें गाते हुए सुनते हैं क्योंकि वह प्रेम से सुनते हैं।)

Q.9. What was the fear of man who locked up himself in a room, according to the incident told by Mr. Lamb? (मि० लैंब के द्वारा बताई गई घटना के अनुसार, उस व्यक्ति का क्या भय था जिसने स्वयं को एक कमरे में बन्द कर लिया था?)
Ans. The man feared accidents, diseases, and dangers outside, so he locked himself in a room but died when a picture fell on his head. (उस आदमी को बाहर के हादसों, बीमारियों और खतरों का डर था, इसलिए उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया, पर तस्वीर गिरने से उसकी मौत हो गई।)

Q.10. How did Mr.Lamb motivate Derry by giving the example of the organs of Derry’s own body? (मि० लैंब ने डैरी को डैरी के स्वयं के शरीर के उदाहरण को देकर कैसे प्रेरित किया?)
Ans. Mr. Lamb told Derry he had two arms, two legs, eyes, ears, a tongue, and a brain, so he could achieve anything he wanted. (मि० लैंब ने कहा कि डैरी के पास दो हाथ, दो पैर, आँखें, कान, जीभ और दिमाग है, इसलिए वह जो चाहे कर सकता है।)

Q.11. How did kids call Mr. Lamb? What was his reaction? (बच्च्चे मि० लैंब को कैसे बुलाते थे? उसकी क्या प्रतिक्रिया होती थी?)
Ans. Kids called him “Lamey-Lamb” because of his tin leg, but he didn’t mind and stayed cheerful. (बच्चे उसे “लेमी-लैंब” कहते थे क्योंकि उनकी टाँग नकली थी, पर वह बुरा नहीं मानते थे और खुश रहते थे।)

Q.12. What did Derry say to Mr. Lamb while returning from the garden? (डैरी ने मि० लैंब से बगीचे से लौटते समय क्या कहा?)
Ans. Derry told Mr. Lamb that he would come back after informing his mother, even if she didn’t allow him. (डैरी ने मि० लैंब से कहा कि वह अपनी माँ को बताकर वापस आएगा, चाहे वह उसे अनुमति दे या नहीं।)

Q.13. Why was Derry impressed by Mr. Lamb? (डैरी, मि० लैंब से क्यों प्रभावित हो गया था?)
Ans. Derry was impressed by Mr. Lamb’s positive attitude towards life and his ability to accept disability cheerfully. (डैरी मि० लैंब के जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और उनकी विकलांगता को खुशी से स्वीकारने की क्षमता से प्रभावित हुआ।)

Q.14. How did Derry’s mother react when she came to know about Derry’s returning to Mr. Lamb’s garden? (जब डैरी की माँ को हैरी के मि० लैंब के बगीचे को लौटने के बारे में पता चला तब डैरी की माँ ने कैसे प्रतिक्रिया दी?)
Ans. Derry’s mother strongly objected and warned him not to go, as she didn’t trust Mr. Lamb. (डैरी की माँ ने कड़ा विरोध किया और उसे वहाँ न जाने की चेतावनी दी क्योंकि वह मि० लैंब पर भरोसा नहीं करती थी।)

Q.15. What did Derry find when he reached to Mr. Lamb’s garden? (डैरी जब मि० लैंब के बगीचे में पहुँचा तो उसने वहाँ क्या पाया (देखा)?)
Ans. Derry found Mr. Lamb lying dead on the ground after falling from the ladder while picking apples. (डैरी ने देखा कि मि० लैंब सीढ़ी से गिरकर जमीन पर मृत पड़े थे।)

On the Face of It Long Answer Type Questions

Q.1. Who was Derry? What was his problem? What behaviour had he to face from others? What had his thinking been? (डैरी कौन था? उसकी क्या समस्या थी? उसे दूसरों से क्या व्यवहार का सामना करना पड़ता था? उसकी सोच क्या बन गई थी?)
Ans. Derry was a fourteen-year-old boy whose face was badly disfigured by acid. Because of his appearance, people stared at him, pitied him, and sometimes made cruel remarks. Even his own mother kissed him only on the good side of his face. This constant behavior filled Derry with bitterness and hatred towards life. He avoided people and believed no one would ever love or accept him. He thought that his future was hopeless because he could never look like others. (डैरी चौदह साल का लड़का था जिसका चेहरा अम्ल से बुरी तरह विकृत हो गया था। उसकी शक्ल-सूरत के कारण लोग उसे घूरते थे, उस पर तरस खाते थे और कभी-कभी क्रूर बातें कहते थे। यहाँ तक कि उसकी माँ भी उसके चेहरे के अच्छे हिस्से पर ही चूमती थी। इस व्यवहार ने डैरी को कड़वाहट और जीवन के प्रति नफरत से भर दिया था। वह लोगों से दूर रहता था और सोचता था कि कोई भी उससे प्यार या स्वीकार नहीं करेगा। उसे लगता था कि उसका भविष्य अंधकारमय है क्योंकि वह कभी दूसरों जैसा नहीं दिखेगा।)

Q.2. Who was Mr. Lamb? How was he a disable person? How did he treat Derry? (मि० लैंब कौन थे? वह एक विकलांग व्यक्ति कैसे थे? उन्होंने डैरी के साथ कैसा व्यवहार किया?)
Ans. Mr. Lamb was an old man who lived alone in a big house with a beautiful garden. He had lost one leg in a war and used a tin leg, so some children mocked him by calling “Lamey-Lamb.” Despite this, he remained cheerful and friendly. When Derry came into his garden, Mr. Lamb treated him with kindness and did not show pity for his scarred face. He spoke to him about life, acceptance, and positive thinking. He tried to make Derry realize that appearance is not everything and that life should be lived with courage and happiness. (मि० लैंब एक बूढ़े व्यक्ति थे जो अकेले एक बड़े घर में रहते थे और उनके पास सुंदर बगीचा था। उन्होंने युद्ध में एक टाँग खो दी थी और नकली टाँग लगाते थे, इसलिए कुछ बच्चे उन्हें “लेमी-लैंब” कहकर चिढ़ाते थे। इसके बावजूद वह प्रसन्नचित्त और मिलनसार थे। जब डैरी उनके बगीचे में आया, तो मि० लैंब ने उसके साथ दयालुता से व्यवहार किया और उसके जले हुए चेहरे पर दया नहीं दिखाई। उन्होंने जीवन, स्वीकार्यता और सकारात्मक सोच पर बात की। उन्होंने डैरी को समझाने की कोशिश की कि रूप-रंग सब कुछ नहीं होता और जीवन को साहस और खुशी के साथ जीना चाहिए।)

Q.3. List the examples given by Mr. Lamb to motivate Derry and how did those make effect on Derry? (मि० लैंब द्वारा डैरी को प्रोत्साहित करने के लिए दिए गए उदाहरणों की सूची बनाइए और उनका डैरी पर कैसे प्रभाव पड़ा?)
Ans. Mr. Lamb gave several examples to motivate Derry: (1) He compared weeds and flowers, saying everything has value. (2) He told a story of a man who locked himself in a room out of fear but died due to an accident inside. (3) He said bees don’t just buzz; they sing if you listen with love. (4) He reminded Derry that he had two legs, two arms, eyes, ears, and a brain, so he could live a full life. These examples changed Derry’s outlook. He realized that hatred and isolation harm more than physical deformity. He decided to return to Mr. Lamb to help him and embrace life positively. (मि० लैंब ने डैरी को प्रेरित करने के लिए कई उदाहरण दिए: (1) उन्होंने खरपतवार और फूलों की तुलना करते हुए कहा कि हर चीज का महत्व होता है। (2) उन्होंने एक आदमी की कहानी सुनाई जिसने डर के कारण खुद को कमरे में बंद कर लिया, लेकिन अंदर ही मर गया। (3) उन्होंने कहा कि मधुमक्खियाँ सिर्फ भनभनाती नहीं, बल्कि अगर ध्यान से सुनो तो गाती हैं। (4) उन्होंने डैरी को याद दिलाया कि उसके पास दो पैर, दो हाथ, आँखें, कान और दिमाग है, इसलिए वह पूर्ण जीवन जी सकता है। इन उदाहरणों ने डैरी का नजरिया बदल दिया। उसने समझा कि नफरत और अलगाव शारीरिक विकलांगता से ज्यादा नुकसान पहुँचाते हैं। उसने मि० लैंब के पास लौटकर उनकी मदद करने और जीवन को सकारात्मक रूप से अपनाने का निर्णय लिया।)

Q.4. Why did Derry’s mother stop him to go to Mr. Lamb? What was her experience about the world? (डैरी की माँ ने उसको मि० लैंब के पास जाने से क्यों रोका? उसका दुनिया को लेकर क्या अनुभव था?)
Ans. Derry’s mother stopped him because she had heard strange things about Mr. Lamb and didn’t trust him. Her experience about the world was negative; she believed people could be dangerous and that her son was better off at home. She feared that others might hurt or exploit him because of his disability. (डैरी की माँ ने उसे रोका क्योंकि उसने मि० लैंब के बारे में अजीब बातें सुनी थीं और उस पर विश्वास नहीं करती थी। उसका दुनिया के बारे में अनुभव नकारात्मक था; उसे लगता था कि लोग खतरनाक हो सकते हैं और उसका बेटा घर पर सुरक्षित रहेगा। उसे डर था कि अन्य लोग उसकी विकलांगता का फायदा उठाकर उसे चोट पहुँचा सकते हैं।)

Q.5. Give a character sketch of Mr. Lamb. (मि० लैंब का चरित्र-चित्रण दीजिए।)
Ans. Mr. Lamb is an old, wise, and optimistic man who loves nature and lives alone in a big house with an open garden. He lost one leg in a war and uses a tin leg, yet he remains cheerful and kind. Children mock him by calling “Lamey-Lamb,” but he doesn’t mind. He believes in accepting life as it is and finding beauty in everything. He motivates Derry to live positively and not to isolate himself due to physical deformity. His character reflects generosity, friendliness, and courage despite personal suffering. (मि० लैंब एक बूढ़े, बुद्धिमान और आशावादी व्यक्ति हैं जो प्रकृति से प्रेम करते हैं और एक बड़े घर में खुले बगीचे के साथ अकेले रहते हैं। उन्होंने युद्ध में एक टाँग खो दी थी और नकली टाँग लगाते थे, फिर भी वह प्रसन्नचित्त और दयालु रहते थे। बच्चे उन्हें “लेमी-लैंब” कहकर चिढ़ाते थे, पर वह बुरा नहीं मानते। वह जीवन को जैसा है वैसे स्वीकार करने और हर चीज में सुंदरता देखने में विश्वास करते थे। उन्होंने डैरी को प्रेरित किया कि वह शारीरिक विकलांगता के कारण खुद को अलग न करे। उनका चरित्र उदारता, मित्रता और साहस का प्रतीक है।)

Q.6. Give a character sketch of Derry. (डैरी का चरित्र-चित्रण दीजिए।)
Ans. Derry is a fourteen-year-old boy whose face is disfigured by acid, making him bitter and self-conscious. He avoids people because he fears their cruel comments and stares. Initially, he is full of hatred and feels unloved, thinking life has nothing good for him. However, after meeting Mr. Lamb, his outlook changes. He realizes that life is worth living and isolation causes more harm than deformity. He becomes determined to live positively and even returns to Mr. Lamb, showing courage and a desire for companionship. (डैरी चौदह साल का लड़का है जिसका चेहरा अम्ल से विकृत हो गया, जिससे वह कड़वा और आत्म-सचेत हो गया। वह लोगों से बचता है क्योंकि उसे उनके क्रूर कमेंट्स और घूरने का डर होता है। शुरुआत में वह नफरत से भरा होता है और सोचता है कि जीवन में उसके लिए कुछ अच्छा नहीं है। लेकिन मि० लैब से मिलने के बाद उसका नजरिया बदल जाता है। वह समझता है कि जीवन जीने लायक है और अलगाव विकलांगता से ज्यादा नुकसानदायक है। वह सकारात्मक जीवन जीने का निश्चय करता है और साहस दिखाते हुए मि० लैब के पास लौटता है, जो उसके साथ की इच्छा को दर्शाता है।)

Read Also,

Scroll to Top