Class 12 English: Hindi Translation of The Interview

Class 12 English: Hindi Translation of The Interview

लेखक परिचय

Christopher Silvester (1959) Peterhouse, Cambridge में इतिहास के विद्यार्थी थे । उन्होंने दस वर्ष तक Private Eye के लिए एक रिपोर्टर का कार्य किया और Vanity Fair के लिए लेख लिखे हैं । आगे दिया गया पाठ Penguin Book of Interviews, An Anthology from 1859 to the Present Day को दिये उनके | परिचय का एक अंश है ।

Summary Of The Lesson

Part-I

The Interview – a commonplace of journalism : Since its invention a little over 130 years ago, the interview has become a commonplace of journalism.

RBSE Solutions for Class 12 English Flamingo Chapter 7 The Interview

Different opinions about Interview : Some claim that an interview is a source of truth and in its practice, it is an art. While some others think that interview is an unwarranted intrusion into their lives and somehow it diminishes them.

Part-II

Umberto Eco is a professor at the university of Bologna in Italy. He has accomplished a good reputation for his ideas on semiotics (the study of signs). He has written a wide range of books. His novel “The Name of the Rose’ brought him name and fame.

Mukund asks Umberto how he can do so many things in his life. Eco reveals a secret about himself. He says that we all have a lot of ’empty spaces’ in our lives. If we fill empty spaces with our work, we can achieve a lot of success in our life.

पाठ का सारांश

भाग I

साक्षात्कार-पत्रकारिता का एक सामान्य भाग : 130 वर्षों से थोड़ा ज्यादा समय से जब से इसका (साक्षात्कार का) आविष्कार हुआ है, साक्षात्कार पत्रकारिता में एक आम (साधारण) बात हो गयी है । साक्षात्कार के सम्बन्ध में विभिन्न मत : कुछ का मानना है कि साक्षात्कार सत्य का स्रोत है और व्यवहार में एक कला है । दूसरी ओर, कुछ लोग साक्षात्कार को अपने जीवन में औचित्यहीन दखलंदाजी समझते हैं। वे महसूस करते हैं कि किसी न किसी तरह यह (साक्षात्कार) उन्हें छोटा करता है ।

भाग – II

Umberto Eco इटली की Bologna University में एक प्रोफेसर हैं । इन्होंने semiotics (चिह्नों के अध्ययन) पर अपने विचारों में अच्छा सम्मान हासिल किया है । उन्होंने बहुत सारी पुस्तकें लिखी हैं । “The Name of the Rose’ नामक उनके उपन्यास ने उनको काफी प्रसिद्धि दिलाई।

मुकुन्द प्रोफेसर Umberto से पूछते हैं कि वे एक साथ इतने कार्य किस प्रकार सम्पन्न कर लेते हैं । Eco अपने बारे में एक रहस्य बताते हैं । वह कहते हैं कि हम सभी के जीवन में बहुत सारे खाली स्थान होते हैं । यदि हम इन खाली स्थानों को अपने कार्य से भर देंगे तो हम अपने जीवन में बहुत सफलता प्राप्त कर सकते हैं ।

Word-Meanings And Hindi Translation

Part – I

Since its invention a little over 130 years ago, the interview has become a commonplace of journalism. Today, almost everybody who is literate will have read an interview at some point in their lives, while from the other point of view, several thousand celebrities have been interviewed over the years, some of them repeatedly. So it is hardly surprising that opinions of the interview — of its functions, methods and merits — vary considerably. Some might make quite extravagant claims for it as being, in its highest form, a source of truth, and, in its practice, an art. Others, usually celebrities who see themselves as its victims, might despise the interview as an unwarranted intrusion into their lives, or feel that it somehow diminishes them, just as in some primitive cultures it is believed that if one takes a photographic portrait of somebody then one is stealing that person’s soul. V. S. Naipaul ‘feels that some people are wounded by interviews and lose a part of themselves,’ Lewis Carroll, the creator of Alice in Wonderland, was said to have had ‘a just horror of the interviewer’ and he never consented to be interviewed — It was his horror of being lionized which made him thus repel would be acquaintances, interviewers, and the persistent petitioners for his autograph and he would afterwards relate the stories of his success in silencing all such people with much satisfaction and amusement.

Word-Meanings : invention (इनवेन्शन) = creation, आविष्कार | commonplace (कॉमन्प्लेस) = known to all, आम, सामान्य बात । journalism (ज:नलिज्म) = पत्रकारिता । literate (लिटरट) = educated, साक्षर, शिक्षित। celebrity (सिलब्रटि) = a famous person, प्रसिद्ध व्यक्ति। repeatedly (रिपिटिड्लि) = again and again, बार-बार । opinion (अपिन्यन) = conviction, विचार । function (फंक्शन) = job, कार्य |

merit (मेरिट) = virtue, गुण । vary (वेरि) = change, बदलना । considerably (कन्सीडरेब्लि) = enough, पर्याप्त मात्रा में । extravagant (एक्स्ट्रावगन्ट) = exaggerated, अतिशयोक्तिपूर्ण । claim (क्लेम) = to say firmly that something is true, दावा। form (फॉ:म) = structure, रूप, बनावट । source (सोस) = origin, स्रोत । practice (प्रैक्टिस) = action, कार्य व्यवहार । victim (विक्टिम) = prey, शिकार ।

despise (डिस्पाइस) = hate, घृणा करना। unwarranted (अन्वॉरन्टिड) = unjustified, औचित्यहीन, अनावश्यक | intrusion (इन्ट्रश्जन) = interference, दखलंदाजी। somehow (सम्हाउ) = जैसे-तैसे । diminish (डिमिनिश) = decrease, कम करना, छोटा करना । primitive (प्रिमटिव) = ancient, अति प्राचीन | portrait (पोट्रेट) = drawing of a person, चित्र, फोटो । soul (सोल) = inner being, आत्मा।

wound (वुन्ड) = hurt, चोट पहुँचाना । loose (लूज़) = खोना । creator (क्रिएट) = one who creates, निर्माता। horror (हॉरें) = great fear, भय । consented (कन्सेन्टिड्) = agreed, सहमत हुआ, स्वीकृति दी । lionize (लाइनाइज़)= to treat as a famous and important person, बहुत महत्त्व देना, भव्य स्वागत करना । repel (रिपैल) = drive away, भगा देना, पीछे हटना। would be (वुड बी) = to be, होने वाला, भावी ।

acquaintance (अक्वेन्टन्स) = somebody known, परिचित। persistent (पसिस्टन्ट) = determined, दृढ़, अड़ियल । petitioner (पटीशनर)= a person who makes request, निवेदक, प्रार्थी, माँग करने वाले । autograph (ऑटॉग्राफ़) = signature, हस्ताक्षर। afterward (आफ्ट:वा:ड) = later on, बाद में ।

relate (रिलेट) = say, कहना, सुनाना । silence (साइलन्स) = quietness, शान्ति। satisfaction (सेटिस्फैक्शन) = contentment, सन्तोष, सन्तुष्टि । amusement (अम्यूज़मन्ट)= entertainment, मनोरंजन, विनोद ।

हिन्दी अनुवाद- 130 वर्ष से थोड़े ज्यादा समय से जब से इसका (साक्षात्कार का) आविष्कार हुआ है, साक्षात्कार पत्रकारिता में एक आम बात हो गई है । आजकल, लगभग हर साक्षर आदमी ने जीवन में कभी न कभी साक्षात्कार पढ़ा होगा, जबकि दूसरे दृष्टिकोण से, पिछले वर्षों में कई हजार प्रसिद्ध व्यक्तियों का साक्षात्कार लिया जा चुका है, उनमें से कुछ का (साक्षात्कार) बार-बार लिया गया है ।

इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि साक्षात्कार के बारे में- उसके कार्यों के बारे में, तरीकों और गुणों के बारे में- विचार काफी अलग-अलग हैं | कुछ लोग बहुत ही अतिशयोक्तिपूर्ण दावा कर सकते हैं कि अपने उच्चतम रूप में यह (साक्षात्कार) सत्य का स्रोत है और व्यवहार में एक कला । (अर्थात् साक्षात्कार लेना और देना कला है जो उच्चतम बिन्दु पर पहुँचकर सत्य का पता लगा लेता है) ।

अन्य, आम तौर पर प्रसिद्ध लोग जो अपने आपको इसका शिकार समझते हैं, इसे अपने जीवन में अनावश्यक दखलंदाजी समझकर घृणा कर सकते हैं अथवा ऐसा महसूस करते हैं कि किसी न किसी तरह यह (साक्षात्कार) उन्हें छोटा करता है, ठीक वैसे ही जैसा कि कुछ प्राचीन संस्कृतियों में ऐसा विश्वास किया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति किसी का फोटो खींच लेता है तो वह उस आदमी की आत्मा को चुरा रहा होता है ।

V.S. Naipaul (वैश्विक लेखक के रूप में प्रसिद्ध, ने अपनी यात्रा संबंधी पुस्तकों तथा अपने वृत्त-चित्र की रचनाओं में अपने पूर्वजों के देश के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किये जो कि भारत है। उन्हें 2001 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।) ‘महसूस करते हैं कि ‘कुछ लोग साक्षात्कारों से घायल होते हैं और अपना कुछ हिस्सा खो देते हैं ।’

Alice in Wonderland के रचयिता Lewis Carroll के बारे में कहा जाता है कि उसे ‘साक्षात्कारकर्ता से एक न्यायसंगत भय’ था और उसने साक्षात्कार देने को कभी हाँ नहीं की-उसका यह भय उसे बहुत महत्त्व दिये जाने का था जो उसे सभी परिचितों, साक्षात्कारकर्ताओं और ऑटोग्राफ की माँग करने वाले अड़ियल लोगों से विकर्षित करता था (दूर रखता था) तथा बाद में वह बड़े सन्तोष और विनोद के साथ ऐसे लोगों को चुप रखने की अपनी सफलता की कहानी सुनाया करता था।

Rudyard Kipling expressed an even more condemnatory attitude towards the interviewer. His wife, Caroline, writes in her diary for 14 October 1892 that their day was ‘wrecked by two reporters from Boston’. She reports her husband as saying to the reporters, “Why do I refuse to be interviewed? Because it is immoral! It is a crime, just as much of a crime as an offence against my person, as an assault, and just as much merits punishment. It is cowardly and vile. No respectable man would ask it, much less give it,” Yet Kipling had himself perpetrated such an ‘assault’ on Mark Twain only a few years before. H. G. Wells in an interview in 1894 referred to ‘the interviewing ordeal’, but was a fairly frequent interviewee and forty years later found himself interviewing Joseph Stalin. Saul Bellow, who has consented to be interviewed on several occasions, nevertheless once described interviews as being like thumbprints on his windpipe. Yet despite the drawbacks of the interview, it is a supremely serviceable medium of communication. “These days, more than at any other time, our most vivid impressions of our contemporaries are through interviews,” Denis Brian has written. “Almost everything of moment reaches us through one man asking questions of another. Because of this, the interviewer holds a position of unprecedented power and influence.”

Word-Meanings : express (इक्स्प्रे स) = to make known, व्यक्त करना । condemnatory (कन्डेम्नेइट्रि) = showing strong disapproval, घृणास्पद | attitude (एटिट्यूड)= viewpoint, दृष्टिकोण । wreck (रैक) = to ruin, नष्ट करना । reporter (रिपोटॅ) = one who collects news for newspapers etc.

संवाददाता | refuse (रिफ्यूज़) = say no, मना करना, अस्वीकार करना। immoral (इमोरल) = against morality, अनैतिक । offence (ऑफ़न्स) = an act of upsetting or insulting somebody, अपमान। my person (माइ प:सन) = (here) of myself, मेरा | assault (असॉल्ट) = attack, आक्रमण | merit (मेरिट) = deserve, के योग्य होना, लायक होना । cowardly (काउअड्लि) = lacking courage, कायरतापूर्ण | vile (वाइल)= अप्रिय ।

respectable (रिस्पेक्टब्ल) = honourable, आदरणीय । perpetrated (प:पिट्रेटिड) = did, किया | refer to (रेफॅर टु) = की ओर संकेत करना। ordeal (ऑड्अिल) = difficult test, कठिन परीक्षा । frequent (फ़्रीक्वन्ट) = often, अक्सर, प्रायः। interviewee (इन्टॅव्यूई)= one who gives interview, साक्षात्कारदाता । consent (कन्सन्ट) = agree, सहमत होना । thumbprints (थप्रिन्ट्स) = prints made by thumb, अँगूठे के निशान ।windpipe (विन्ड्पाइप) = trachea, श्वाँस नली I despite (डिस्पाइट) = in spite of, के बावजूद |

drawback (ड्रॉबैक) = demerit, दोष, अवगुण । supremely (सुप्रीम्लि) = in the highest way, सर्वोच्च रूप से । serviceable (सविसब्ल) = suitable to be used, उपयोगी | medium (मीडियम्) = a way, तरीका, माध्यम । communication (कम्यूनिकेशन्) = methods of sending information, संवाद । vivid (विविड) = clear, स्पष्ट। impression (इम्प्रेशन) = idea, विचार | contemporary (कन्टेम्परेरि) = belonging to the same age, समकालीन ।

of moment (ऑव मोमन्ट) = very important, अत्यन्त महत्त्वपूर्ण। interviewer (इन्टॅव्यूअर)= one who takes an interview, साक्षात्कारकर्ता। hold (होल्ड) = keep, रखता है । unprecedented (अनप्रिसिडेन्टिड)= that which never happened before, अभूतपूर्व | influence (इनफ्लूअन्स) = effect, प्रभाव।

हिन्दी अनवाद- रुडयार्ड किपलिंग ने साक्षात्कारकर्ता के प्रति कहीं अधिक घृणापूर्ण दृष्टिकोण व्यक्त किया है । 14 अक्टूबर 1892 को उनकी पत्नी Caroline अपनी डायरी में लिखती हैं कि ‘बोस्टन से आये दो संवाददाताओं ने उनका दिन खराब कर दिया ।’ वे लिखती हैं कि उनके पति ने संवाददाताओं से कहा,

“मैं साक्षात्कार देने से मना क्यों करता हूँ ? क्योंकि यह अनैतिक है ! यह एक अपराध है, उतना ही अपराध जितना मेरे ऊपर किया गया आक्रमण और उतना ही दण्डनीय है । यह कायरतापूर्ण व अप्रिय है । कोई सम्माननीय व्यक्ति साक्षात्कार लेना नहीं चाहेगा और देना तो और भी बहुत कम (चाहेगा) ।” तथापि कुछ ही वर्ष पहले Kipling ने ऐसा ही आक्रमण Mark Twain पर किया था । सन् 1894 में H.G. Wells ने एक साक्षात्कार में ‘साक्षात्कार की कठिन परीक्षा की ओर संकेत किया है परन्तु (वे) अक्सर साक्षात्कार देते रहते थे और चालीस वर्ष बाद (उन्होंने) स्वयं को

Joseph Stalin का साक्षात्कार लेते हुए पाया । Saul Bellow अनेक अवसरों पर साक्षात्कार देना स्वीकार करने के बावजूद भी एक बार साक्षात्कार को अपनी श्वाँस नली पर अंगूठे के निशान जैसा (किसी के द्वारा गला दबाये जाने जैसा) बताया । फिर भी, साक्षात्कार के दोषों के बावजूद यह संवाद का सर्वोच्च उपयोगी माध्यम है ।

“अन्य किसी समय से ज्यादा इन दिनों हमारे समकालीन लोगों के बारे में हमारे स्पष्ट विचार साक्षात्कार से ही बनते हैं ।” Denis Brian ने लिखा है, “लगभग हर अत्यन्त महत्त्वपूर्ण बात हम तक एक आदमी के दूसरे आदमी से प्रश्न पूछने के माध्यम से पहुँचती है । इसी वजह से, साक्षात्कारकर्ता अभूतपूर्व शक्ति और प्रभाव का स्थान रखता है अर्थात् साक्षात्कारकर्ता की भूमिका बहुत ही अहम् होती है ।

Part – II

“I am a professor who writes novels on Sundays” – Umberto EcoThe following is an extract from an interview of Umberto Eco. The interviewer is Mukund Padmanabhan from The Hindu. Umberto Eco, a professor at the University of Bologna in Italy had already acquired a formidable reputation as a scholar for his ideas on semiotics (the study of signs), literary interpretation, and medieval aesthetics before he turned to writing fiction. Literary fiction, academic texts, essays, children’s books, newspaper articles— his written output is staggeringly large and wide-ranging, In 1980, he acquired the equivalent of intellectual superstardom with the publication of The Name of the Rose, which sold more than 10 million copies.

Word-Meanings : extract (एक्स्ट्रे क्ट) = part, अंश | aquire (अक्वायर) = to get, प्राप्त करना । formidable (फ़ॉमिडब्ल) = hard to win, दुर्जेय, अत्यन्त कठिन | reputation (रेप्युटेइशन) = prestige, सम्मान, प्रतिष्ठा | scholar (स्कॉल) = a wise person, विद्वान | semiotics (सेमिऑटिक्स) = the study of signs and symbols, लक्षणशास्त्र |

interpretation (इन्ट:प्रिटेशन) = explanation, व्याख्या | medieval (मेडिईवल) = connected with Middle Ages, मध्ययुगीन | aesthetics (इस्थैटिक्स) = a subject which studies the principles of beauty, सौन्दर्यशास्त्र । turn to (ट:न टु) = switch over to, की ओर प्रवृत्त होना । fiction (फिक्शन) = novel, उपन्यास । academic (एकेडेमिक) = connected with school or university education, अकादमिक I text (टेक्स्ट) = written material, लिखित सामग्री | article (आ:टिक्ल) = a piece of writing, लेख ।

output (आउटपुट) = production, लिखित सामग्री | staggeringly (स्टेगरिंग्लि) = in a greatly surprising way, अत्यन्त आश्चर्यजनक रूप से । wide-ranging (वाइड रेन्जिंग) = covering a big area, व्यापक । equivalent (इक्विवलन्ट)= equal, बराबर । intellectual (इन्टेलेक्चुअल) = wise, बुद्धिजीवी। superstardom (सुपस्स्टाडम) = state of being a celebrity, नायकत्व । one million (मिलियन) = दस लाख।

हिन्दी अनुवाद- “मैं एक ऐसा प्रोफेसर हूँ जो रविवारों को उपन्यास लिखता है” – Umberto Eco. निम्न अवतरण Umberto Eco के एक साक्षात्कार का अंश है । The Hindu के सम्पादक मुकुन्द पद्मनाभन साक्षात्कारकर्ता हैं । इटली में Bologna विश्वविद्यालय के प्रोफेसर U. Eco उपन्यास लिखना शुरू करने से पहले लक्षणशास्त्र, साहित्यिक व्याख्या और मध्ययुगीन सौन्दर्यशास्त्र पर अपने विचारों के लिए एक विद्वान के रूप में अत्यधिक प्रतिष्ठा प्राप्त कर चुके थे ।

साहित्यिक उपन्यास, अकादमिक लेखन, निबन्ध, बच्चों की पुस्तकें, समाचार-पत्र के लिए लेख- उनके द्वारा लिखित साहित्य अत्यन्त आश्चर्यजनक रूप से विशाल और व्यापक है । सन् 1980 में The Name of the Rose के प्रकाशन के साथ, जिसकी एक करोड़ से भी ज्यादा प्रतियाँ बिकीं, उन्हें बौद्धिक सुपरस्टार के समकक्ष दर्जा प्राप्त हो गया। |

Mukund: The English novelist and academic David Lodge once remarked, “I can’t understand how one man can do all the things he [Eco] does.”
Umberto Eco: Maybe I give the impression of doing many things. But in the end, I am convinced I am always doing the same thing.
Mukund: Which is?
Umberto Eco: Aah, now that is more difficult to explain. I have some philosophical interests and I pursue them through my academic work and my novels. Even my books for children are about non-violence and peace…you see, the same bunch of ethical, philosophical interests.And then I have a secret. Did you know what will happen if you eliminate the empty spaces from the universe, eliminate the empty spaces in all the atoms? The universe will become as big as my fist.Similarly, we have a lot of empty spaces in our lives. I call them interstices. Say you are coming over to my place. You are in an elevator and while you are coming up, I am waiting for you. This is an interstice, an empty space. I work in empty spaces. While waiting for your elevator to come up from the first to the third floor, I have already written an article! (Laughs).

Word-Meanings : remark (रिमा:क) = to say, कहना | convinced (कन्विंस्ट) = sure, आश्वस्त । philosophical (फ़िलॉसॅफ़िकल) = related to philosophy, दार्शनिक | pursue (पॅस्यु) = try to gain, पाने के लिए कोशिश करना । non-violence (नॉन वाइलन्स) = the policy of using peaceful methods, अहिंसा । peace (पीस) = state of quiet, शान्ति । bunch (बन्च) = a group, गुच्छा, समूह। ethical (एथिकल) = related to justice, न्याय सम्बन्धी ।

eliminate (एलिमिनेट) = destroy, समाप्त करना। universe (यूनीव:स) = the group of all heavenly bodies, ब्रह्माण्ड । atom (एटम) = a very tiny particle, अणु, परमाणु। fist (फ़िस्ट) = a hand with the fingers closed together tightly, मुट्ठी | interstices (इन्ट:स्टिसिज़) — a narrow space between adjoining parts or things, रिक्त स्थान, दरार | elevator (एलिवेटर) = a movable platform for carrying passengers up or down, lift, लिफ्ट ।

हिन्दी अनुवाद- मुकुन्द : अंग्रेजी उपन्यासकार और विद्वान David Lodge ने एक बार कहा था, “मैं नहीं समझ सकता कि किस तरह एक ही आदमी इतने काम करता है जितने वह (Eco) करता है” ।

Umberto Eco : हो सकता है कि मैं बहुत सी चीजें कर लेने का एहसास कराता हूँ । पर अन्त में, मैं संतुष्ट हूँ कि मैं हमेशा वही एक चीज करता रहता हूँ ।
मुकुन्द : वह कौन-सी चीज है ?

Umberto Eco : आह, अब यह समझाना कुछ ज्यादा ही मुश्किल है। मेरी कुछ दार्शनिक रुचियाँ हैं और उन्हें मैं अपने शैक्षणिक कार्य और उपन्यासों के माध्यम से पाने की कोशिश करता हूँ। आप देखेंगे, यहाँ तक कि मेरी बच्चों की पुस्तकें अहिंसा और शान्ति के बारे में हैं, वही नैतिक और दार्शनिक रुचियों का गुच्छा (समूह) ।

और फिर मेरा एक रहस्य है । क्या आपको पता है कि यदि ब्रह्माण्ड की खाली जगह को समाप्त कर दिया जाये, सारे परमाणुओं के खाली स्थान को समाप्त कर दिया जाये तो क्या होगा? ब्रह्माण्ड मेरी मुट्ठी जितना हो जायेगा। इसी तरह हमारे जीवन में भी बहुत सारे खाली स्थान होते है । मैं उन्हें interstices (खाली जगह) कहता हूँ ।

मान लो आप मेरे घर आ रहे हो । आप lift में हैं और जब आप ऊपर की ओर आ रहे हो, मैं आपकी प्रतीक्षा कर रहा हूँ । यह एक interstice है, एक रिक्त स्थान । मैं खाली जगह (रिक्तावकाश) में काम करता हूँ। आपकी लिफ्ट के प्रथम तल से तृतीय तल तक पहुँचने की प्रतीक्षा करते समय, मैं एक लेख पहले ही लिख चुका हूँ ! (हँसता है) |

Mukund: Not everyone can do that of course. Your non-fictional writing, your scholarly work has a certain playful and personal quality about it. It is a marked departure from a regular academic style — which is invariably depersonalised and often dry and boring. Have you consciously adopted an informal approach or is it something that just came naturally to you?Umberto Eco: When I presented my first Doctoral dissertation in Italy, one of the Professors said, “Scholars learn a lot of a certain subject, then they make a lot of false hypotheses, then they correct them and at the end, they put the conclusions. You, on the contrary, told the story of your research. Even including your trials and errors.” At the same time, he recognised I was right and went on to publish my dissertation as a book, which meant he appreciated it. At that point, at the age of 22, I understood scholarly books should be written the way I had done — by telling the story of the research. This is why my essays always have a narrative aspect. And this is why probably I started writing narratives [novels] so late — at the age of 50, more or less. I remember that my dear friend Roland Barthes was always frustrated that he was an essayist and not a novelist. He wanted to do creative writing one day or another but he died before he could do so. I never felt this kind of frustration. I started writing novels by accident. I had nothing to do one day and so I started. Novels probably satisfied my taste for narration.

Word-Meanings : non-fictional (नॉन-फिक्शनल) = other than novels, उपन्यासेतर साहित्य । playful (प्लेफल) = frolicsome, विनोदशील | quality (क्वालिटी) = trait, गुण । marked (माक्ट्) = significant, clear, स्पष्ट | depart : ……….. (डिपाचें) = deviation, भिन्नता, हटकर |

invariabis. (इन्वेरिअब्लिी ) = almost always, लगभग हमेशा । dre :- walised (डिप:सनलाइज्ड) = something made less personal, व्यक्ति का लुप्त व्यक्तित्व, निर्वैयक्तिक । nsciously (कॉन्शस्लि )= deliberately, जानबूझकर ।। .. (अडॉप्ट) = accept, स्वीकार करना। …….. ! (इन्फॉमल) = not formal, अनौपचारिक = dealing in a particular way, पहुँच। dissertation (डिस:टेशन) = research paper, शोध प्रबन्ध ।

hypotheses (हाइपॅथिसिज़) = expected solutions to a problem, परिकल्पनाएँ । correct (करेक्ट) = make amendment, ठीक करना । conclusion (कन्क्लू श्जन) = result, निष्कर्ष । on the contrary (ऑन द कॉन्ट्ररि) = opposite to that, इसके विपरीत । include (इन्क्लू ड) = take into account, शामिल करना । trials and errors (ट्रायल्ज़ एन् एरर्ज़) = attempts and mistakes, प्रयास और भूलें अथवा असफलताएँ ।

recognise (रेकग्नाइज़) = to recollect in mind, पहचानना। appreciate (एप्रीशिएट) = to recognise the good qualities, परखना, कद्र करना । scholarly (स्कॉल:लि) = विद्वत्तापूर्ण | narrative (नरेटिव) = of story, कथापरक। aspect (एस्पेक्ट) = side, पक्ष, पहलू । was frustrated (वॉज़ फ्रस्ट्रेटिड) = परेशान रहते थे ।

creative (क्रिएटिव) = रचनात्मक । frustration (फ्रस्ट्रेशन) = disappointment, निराशा, कुण्ठा । by accident (बाइ एक्सिडन्ट) = by chance, संयोगवश । taste (टेस्ट)= interest, रुचि । probably (पॅबॅलि) = perhaps, शायद।

हिन्दी अनुवाद- मुकुन्द : हर आदमी सचमुच ऐसा नहीं कर सकता । आपके उपन्यासेतर (अकाल्पनिक) लेखन और विद्वत्तापूर्ण लेखन में एक खास विनोदपूर्ण तथा वैयक्तिक गुण है । यह नियमित अकादमिक शैली से स्पष्टतः हटकर है – जो निश्चय ही निर्वैयक्तिक तथा अक्सर शुष्क और उबाऊ है । क्या आपने जान-बूझकर अनौपचारिक मार्ग चुना है या यह ऐसी चीज है जो स्वाभाविक रूप से आपको प्राप्त हो गयी है।

Umberto Eco – जब मैंने इटली में अपना पहला डॉक्टरेट सम्बंधी शोधप्रबन्ध प्रस्तुत किया तब एक प्रोफेसर ने कहा, “विद्वान किसी विषय के बारे में बहुत कुछ सीखते हैं, फिर वे बहुत सारी झूठी परिकल्पनाएँ बनाते हैं, फिर वे उन्हें ठीक करते हैं और अन्त में वे निष्कर्ष रखते हैं । इसके विपरीत, आपने अपने शोध की कहानी सुनाई है। यहाँ तक कि अपने प्रयासों और असफलताओं को भी शामिल किया है ।” उसी समय, उसने जाना कि मैं सही था और मेरे शोधप्रबन्ध को एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित करवाया, इसका मतलब था उसने इसे (मेरे लेखन को) सराहा ।

उस समय 22 साल की उम्र में, मैं समझ गया कि विद्वत्तापूर्ण पुस्तकें उसी तरह लिखी जानी चाहिए । जिस तरह मैंने लिखीं थीं – शोध की कहानी कहकर । यही कारण है मेरे निबन्धों में कथात्मक पहलू होता है और शायद यही कारण है मैंने इतनी देर से कथा-साहित्य (उपन्यास) लिखना प्रारम्भ किया- पचास वर्ष की उम्र के आस-पास ।

मुझे याद है मेरा प्रिय मित्र Roland Barthes हमेशा इस बात से परेशान रहता था कि वह एक निबन्धकार है, एक उपन्यासकार नहीं । वह किसी न किसी दिन रचनात्मक लेखन करना चाहता था परन्तु ऐसा करने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई । मैंने इस तरह की कुण्ठा कभी महसूस नहीं की । मैंने संयोगवश उपन्यास लिखना शुरु किया। एक दिन मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं था इसलिए मैंने शुरू कर दिया (उपन्यास लिखना) । उपन्यासों ने सम्भवतया कथा कहने की मेरी रुचि को सन्तुष्ट किया ।

Mukund: Talking about novels, from being a famous academic you went on to becoming spectacularly famous after the publication of The Name of the Rose. You’ve written five novels against many more scholarly works of non-fiction, at least more than 20 of them…Umberto Eco: Over 40. Mukund: Over 40! Among them a seminal piece of work on semiotics. But ask most people about Umberto Eco and they will say, “Oh, he’s the novelist.” Does that bother you? Umberto Eco: Yes. Because I consider myself a university professor who writes novels on Sundays. It’s not a joke. I participate in academic conferences and not meetings of Pen Clubs and writers. I identify myself with the academic community. But okay, if they [most people] have read only the novels… (laughs and shrugs). I know that by writing novels, I reach a larger audience. I cannot expect to have one million readers with stuff on semiotics. Mukund: Which brings me to my next question. The Name of the Rose is a very serious novel. It’s a detective yarn at one level but it also delves into metaphysics, theology, and medieval history. Yet it enjoyed a huge mass audience. Were you puzzled at all by this?

Word-Meanings : academic (एकेडेमिक) = शिक्षा से सम्बन्धित-विशेष रूप से स्कूलों और विश्वविद्यालयों की शिक्षा से, शिक्षा शास्त्री, शैक्षिक विद्वान I spectacularly (स्पेक्टक्यल:लि) = splendidly, शानदार तरीके से । seminal (सेमिन्ल) = very impressive, प्रभावशाली, महत्त्वपूर्ण । semiotics (सेमिऑटिक्स) = study of signs and symbols, लक्षणशास्त्र | bother (बॉ) = trouble, परेशान करना । participate (पाटिसिपेट) = to take part, भाग लेना । conference (कॉन्फरेन्स) = meeting, सम्मेलन | identify (आइडेन्टिफ़ाई) = to be one with, तादात्म्य होना । shrug (श्रग) = to raise your shoulders and drop them, कन्धे उचकाना |

stuff (स्टफ) = material, सामान, (यहाँ) विषय | serious (सेअरिअस) = grave, गम्भीर | detective (डिटेक्टिव) = connected with detecting crimes, जासूसी । yarn (या:न) = a long story, लम्बी कहानी । delve (डेल्व) = to go deeper to know something, कुछ जानने को गहराई में जाना ।

metaphysics (मेटाफ़िज़िक्स)= subject which deals with the nature of existence, truth and knowledge, dra 1941 theology (थिओलजि) = the study of religion and beliefs, धर्म विज्ञान, ईश्वर मीमांसा । huge (ह्यूज) = big, विशाल। puzzled (पज़ल्ड) = confused, चकराए ।।

हिन्दी अनुवाद- मुकुन्द : उपन्यासों की बात करें, एक प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री होने से लेकर आप The Name of the Rose के प्रकाशन के बाद शानदार तरीके से प्रसिद्ध हो गये । आपने कम से कम 20 विद्वत्तापूर्ण उपन्यासेतर लेखन के साथ-साथ अपने पाँच उपन्यास लिखे हैं।

Umberto Eco – 40 से ज्यादा । मुकुन्द : 40 से ज्यादा ! उनमें एक लक्षणशास्त्र पर किया गया प्रभावशाली लेखन कार्य है । किन्तु ज्यादातर लोगों से Umberto Eco के बारे में पूछिए और वे कहेंगे, “अरे, वह उपन्यासकार है।” क्या इससे आप परेशान होते हैं ? Umberto Eco – हाँ, क्योंकि मैं अपने आपको विश्वविद्यालय का प्रोफेसर मानता हूँ जो रविवारों को उपन्यास लिखता है । यह कोई मजाक नहीं है । मैं अकादमिक (शैक्षिक) सम्मेलनों में भाग लेता हूँ, Pen Clubs या लेखकों की सभाओं में नहीं । मेरा तादात्म्य अकादमिक (शिक्षा के क्षेत्र में विद्वान) लोगों से है । (अर्थात् मैं स्वयं को अकादमिक व्यक्ति (शिक्षा से संबंधित) समझता हूँ।

किन्तु, ठीक है यदि उन (अधिकांश) लोगों ने केवल उपन्यास पढ़े हैं (हँसता है, कन्धे उचकाता है) । मैं जानता हूँ कि उपन्यास लिखकर मैं ज्यादा पाठकों तक पहुँचता हूँ । मैं यह आशा नहीं कर सकता कि लक्षणशास्त्र के लेखन के मेरे दस लाख पाठक होंगे ।”

मुकुन्द : यह (बात) मुझे अपने अगले प्रश्न तक ले जाती है। “The Name of the Rose’ एक अत्यन्त गम्भीर उपन्यास है । एक स्तर पर यह एक लम्बी जासूसी कहानी है किन्तु यह तत्व मीमांसा, ईश्वर मीमांसा और मध्ययुगीन इतिहास की गहराई में भी जाती है । तथापि इसे विशाल पाठक समूह मिला । क्या आप इससे किसी तरह चकराए ?

Umberto Eco: No. Journalists are puzzled. And sometimes publishers. And this is because journalists and publishers believe that people like trash and don’t like difficult reading experiences. Consider there are six billion people on this planet. The Name of the Rose sold between 10 and 15 million copies. So in a way I reached only a small percentage of readers. But it is exactly these kinds of readers who don’t want easy experiences. Or at least don’t always want this. I myself, at 9 pm after dinner, watch television and want to see either ‘Miami Vice’ or ‘Emergency Room’. I enjoy it and I need it. But not all day. Mukund: Could the huge success of the novel have anything to do with the fact that it dealt with a period of medieval history that…Umberto Eco: That’s possible. But let me tell you another story, because I often tell stories like a Chinese wise man. My American publisher said while she loved my book, she didn’t expect to sell more than 3,000 copies in a country where nobody has seen a cathedral or studies Latin. So I was given an advance for 3,000 copies, b ut in the end it sold two or three million in the U.S.A lot of books have been written about the medieval past far before mine. I think the success of the book is a mystery. Nobody can predict it. I think if I had written The Name of the Rose ten years earlier or ten years later, it wouldn’t have been the same. Why it worked at that time is a mystery.

Word-Meanings : trash (ट्रेश) = rubbish, कूड़ा । billion (बिलियन) = एक अरब । deal with (डील विथ) = to be related to, सम्बन्ध होना । expect (इक्स्पे क्ट) = hope, आशा करना । cathedral (कैथड्रल) = church, धर्मपीठ । predict (प्रिडिक्ट) = to say or guess beforehand, forecast, भविष्यवाणी करना। mystery (मिस्ट्रि)= secret, रहस्य ।

हिन्दी अनुवाद- Umberto Eco – नहीं । पत्रकार चकराते हैं । और कभी-कभी प्रकाशक । यह इसलिए होता है कि पत्रकार और प्रकाशक विश्वास करते हैं कि लोगों को कूड़ा (निम्न स्तर का साहित्य) पसन्द होता है और (वे) कठिनाई से पढ़कर प्राप्त अनुभवों को (पढ़ना) पसन्द नहीं करते हैं । सोचो इस धरती पर 6 अरब लोग हैं ।

The Name of the Rose की 1 से 1.5 करोड़ प्रतियाँ बिकीं । अतः इस तरह मैं पाठकों के छोटे से प्रतिशत तक ही पहुँच पाया। परन्तु ये ही वे पाठक हैं जो सरल अनुभव नहीं चाहते हैं या कम से कम हमेशा ऐसा नहीं चाहते । मैं स्वयं डिनर के बाद नौ बजे, टेलीविजन देखता हूँ और या तो ‘Miami Vice’ या ‘Emergency Room’ देखना चाहता हूँ। मैं इसका आनन्द लेता हूँ और मुझे इसकी जरूरत है । परन्तु पूरे दिनभर नहीं देखता हूँ । मुकुन्द : क्या इस उपन्यास की बड़ी सफलता का इस तथ्य से कुछ लेना देना है कि इसमें मध्ययुगीन इतिहास की चर्चा है जो कि…।

Umberto Eco – यह सम्भव है । परन्तु मैं आपको एक और कहानी सुनाता हूँ, क्योंकि मैं अक्सर चीनी बुद्धिमान आदमी की तरह कहानी सुनाता हूँ। मेरी अमेरिकन प्रकाशक ने कहा जबकि उसे मेरी पुस्तक पसन्द थी उसने 3000 प्रतियों से ज्यादा बिकने की ऐसे देश में उम्मीद नहीं की थी जहाँ किसी ने चर्च नहीं देखा है या कोई लैटिन नहीं पढ़ता है । अतः मुझे 3000 प्रतियों की पेशगी दी गई परन्तु अन्त में अमेरिका में 20 से 30 लाख प्रतियाँ बिकीं ।

मेरी पुस्तक से पहले मध्ययुगीन इतिहास के बारे में बहुत सारी पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं । मैं समझता हूँ पुस्तक की सफलता एक रहस्य है । कोई इसकी भविष्यवाणी नहीं कर सकता है । मैं समझता हूँ कि यदि मैंने The Name of the Rose दस वर्ष पहले या दस वर्ष बाद लिखा होता तो (परिणाम) वही न होता । उस समय यह इतनी सफल कैसे हो गई यह एक रहस्य है ।

The interview Short Answer Type Questions

Q.1. What is an ‘interview’? (‘साक्षात्कार’ क्या होता है?)
Ans. An interview is a structured conversation where one person asks questions and the other responds, often used in journalism to gather information or present a personality. (साक्षात्कार एक संरचित वार्तालाप है जहां एक व्यक्ति प्रश्न पूछता है और दूसरा उत्तर देता है, जिसका उपयोग अक्सर पत्रकारिता में जानकारी इकट्ठा करने या किसी व्यक्तित्व को प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है।)

Q.2. Who will here read an interview at some points in their lives? (जीवन में कुछ बिन्दुओं (मौकों) पर किसने साक्षात्कार को पढ़ा होगा?)
Ans. Almost everyone who is literate will read an interview at some point in their lives, as interviews are a common feature in the media. (लगभग हर साक्षर व्यक्ति अपने जीवन में कभी न कभी साक्षात्कार अवश्य पढ़ेगा, क्योंकि साक्षात्कार मीडिया में एक आम बात है।)

Q.3. What claim might have been made by some people regarding an interview? (कुछ लोगों द्वारा साक्षात्कार को लेकर क्या आरोप दाखिल किए जा सकते हैं?)
Ans. Some people claim that interviews are an art form and a source of truth when conducted at their best. (कुछ लोग दावा करते हैं कि साक्षात्कार एक कला है और जब सर्वोत्तम तरीके से किया जाता है, तो यह सत्य का स्रोत होता है।)

Q.4. What is the belief in the primitive culture as per the text? (अध्याय के आधार पर प्राचीन संस्कृति में क्या विश्वास किया जाता है?)
Ans. In some primitive cultures, it’s believed that taking a photograph or interview steals a part of the person’s soul. (कुछ आदिम संस्कृतियों में, यह माना जाता है कि तस्वीर लेने या साक्षात्कार लेने से व्यक्ति की आत्मा का एक अंश चुरा लिया जाता है।)

Q.5. How do celebrities take an interview? (प्रसिद्ध शख्सीयतें (ख्याति प्राप्त) साक्षात्कार को कैसे लेती हैं?)
Ans. Celebrities often consider interviews as intrusive, demeaning, or an assault on their privacy. (मशहूर हस्तियाँ अक्सर साक्षात्कार को दखलंदाज़ी, अपमानजनक या अपनी निजता पर हमला मानती हैं।)

Q.6. How did Lewis Carroll separate him from the public and why? (लुइस कैरोल ने अपने आप को जनता से कैसे अलग किया और क्यों?)
Ans. Lewis Carroll avoided interviews and social interactions because he had a strong dislike for being publicized or “lionized.” (लुईस कैरोल साक्षात्कारों और सामाजिक मेलजोल से बचते थे क्योंकि उन्हें प्रचारित या “प्रशंसित” होना बिल्कुल पसंद नहीं था।)

Q.7. Who was Caroline? What did she write in her diary? (कैरोलीन कौन थी? उसने अपनी डायरी में क्या लिखा?)
Ans. Caroline was Rudyard Kipling’s wife. She wrote that their day was ruined by two reporters from Boston. (कैरोलीन रुडयार्ड किपलिंग की पत्नी थीं। उन्होंने लिखा था कि बोस्टन के दो पत्रकारों ने उनका दिन खराब कर दिया था।)

Q.8. What was the irony in Saul Bellow’s opinion about an interview? (सॉल बैलो के साक्षात्कार के विचार में क्या विरोधाभास (व्यंग्य) था?)
Ans. Though Saul Bellow often gave interviews, he compared them to “thumbprints on his windpipe,” showing discomfort despite participating. (हालाँकि सॉल बेलो अक्सर साक्षात्कार देते थे, लेकिन वे उनकी तुलना “अपनी श्वासनली पर अंगूठे के निशान” से करते थे, और भाग लेने के बावजूद असहजता दिखाते थे।)

Q.9. What is the position of an interviewer? (एक साक्षात्कारकर्ता की क्या स्थिति होती है?)
Ans. The interviewer holds unprecedented power and influence in modern times due to their role in shaping public perception. (जनता की धारणा को आकार देने में अपनी भूमिका के कारण, साक्षात्कारकर्ता आधुनिक समय में अभूतपूर्व शक्ति और प्रभाव रखते हैं।)

Q.10. Who was Umberto Eco? (अम्बैरटो इको कौन था?)
Ans. Umberto Eco was an Italian professor, philosopher, and bestselling novelist, known for his scholarly and fictional works. (अम्बर्टो इको एक इतालवी प्रोफेसर, दार्शनिक और बेस्टसेलिंग उपन्यासकार थे, जो अपनी विद्वतापूर्ण और काल्पनिक रचनाओं के लिए जाने जाते थे।)

Q.11. Which were the fields of works of Umberto Eco? (अम्बैरटो इको के कार्य के क्षेत्र कौन-कौन से हैं?)
Ans. Eco worked in semiotics, literary criticism, medieval studies, children’s literature, academic essays, and novels. (इको ने सांकेतिक विज्ञान, साहित्यिक आलोचना, मध्यकालीन अध्ययन, बाल साहित्य, अकादमिक निबंध और उपन्यासों में काम किया।)

Q.12. What was the secret told by Umberto Eco? What was it called? (अम्बैरटो इको के द्वारा बताया गया रहस्य क्या था? वह क्या कहलाता था?)
Ans. Eco said he used empty moments of time, called “interstices,” to write productively and manage his workload. (इको ने कहा कि उन्होंने समय के खाली क्षणों, जिन्हें “अंतराल” कहा जाता है, का उपयोग उत्पादक लेखन और अपने कार्यभार को प्रबंधित करने के लिए किया।)

Q.13. Who was Mukund Padmanabhan? What did he ask Umberto about his departure from a regular academic style? (मुकुन्द प‌द्मनाभन कौन था? उसने अम्बैरटो से उसके नियमित शैक्षिक अंदाज के प्रस्थान के बारे में क्या पूछा?)
Ans. Mukund Padmanabhan was the interviewer. He asked Eco why his non-fiction writing had a more personal, informal tone than typical academic work. (मुकुंद पद्मनाभन साक्षात्कारकर्ता थे। उन्होंने इको से पूछा कि उनके गैर-काल्पनिक लेखन में सामान्य अकादमिक कार्य की तुलना में अधिक व्यक्तिगत, अनौपचारिक लहजा क्यों था।)

Q.14. Who was Roland Barthes? Why was he frustrated? (रोलैण्ड बार्थस कौन थे? वह निराश क्यों थे?)
Ans. Roland Barthes was Eco’s friend and essayist. He was frustrated because he wished to write fiction but never could. (रोलैंड बार्थ इको के मित्र और निबंधकार थे। वह निराश था क्योंकि वह उपन्यास लिखना चाहता था, लेकिन कभी लिख नहीं पाया।)

Q.15. How did Umberto Eco identify himself and why? (अम्बैरटो इको स्वयं को कैसे पहचानते हैं और क्यों?)
Ans. Eco identified himself as a university professor who wrote novels on Sundays, as he prioritized academic life over literary fame. (इको ने खुद को एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के रूप में पहचाना जो रविवार को उपन्यास लिखते थे, क्योंकि वे साहित्यिक प्रसिद्धि से ज़्यादा अकादमिक जीवन को प्राथमिकता देते थे।)

Q.16. What was The Name of the Rose’? (‘द नेम ऑफ द रोज़’ क्या था?)
Ans. It was Eco’s famous novel, combining detective fiction with metaphysics, theology, and medieval history. (यह इको का प्रसिद्ध उपन्यास था, जिसमें जासूसी कथा साहित्य को तत्वमीमांसा, धर्मशास्त्र और मध्यकालीन इतिहास के साथ जोड़ा गया था।)

Q.17. How could the success of The Name of the Rose’ counted? (‘द नेम ऑफ द रोज़’ की सफलता को कैसे आँका जा सकता है?)
Ans. The novel sold over 10 million copies worldwide, a remarkable success for a serious and intellectual book. (इस उपन्यास की दुनिया भर में 1 करोड़ से ज़्यादा प्रतियाँ बिकीं, जो एक गंभीर और बौद्धिक पुस्तक के लिए एक उल्लेखनीय सफलता थी।)

Q.18. According to Umberto Eco, what was the reason of the success of his novel? (अम्बैरटो इको के अनुसार, उसकी नॉवल (उपन्यास) की सफलता का क्या कारण था?)
Ans. Eco believed the success was mysterious and unexpected, possibly due to timing and readers’ interest in serious literature. (इको का मानना था कि यह सफलता रहस्यमय और अप्रत्याशित थी, संभवतः समय और पाठकों की गंभीर साहित्य में रुचि के कारण।)

The interview Long Answer Type Questions

Q.1. What is an interview? How is it considered by the interviewer and the interviewee? In the context of the text, describe celebrities’ consideration about the interviews. (साक्षात्कार क्या होता है? इसको साक्षात्कारकर्ता एवं साक्षात्कारदाता द्वारा कैसे लिया (देखा) जाता है? अध्याय के परिप्रेक्ष्य में प्रसिद्ध शख्सीयतों की साक्षात्कारों के बारे में समझ (स्वीकारोक्ति) का वर्णन कीजिए।)
Ans. An interview is a conversation where questions are asked to gather information or understand someone’s views. Interviewers consider it a powerful tool for communication and revealing truths. Interviewees, especially celebrities, often view interviews as intrusive and demeaning. Writers like Lewis Carroll and Rudyard Kipling disliked being interviewed, considering it a violation of privacy or even immoral. Some believe interviews steal a part of their identity, like the ancient belief that photos capture the soul. (साक्षात्कार एक वार्तालाप है जहाँ जानकारी एकत्र करने या किसी के विचारों को समझने के लिए प्रश्न पूछे जाते हैं। साक्षात्कारकर्ता इसे संचार और सत्य को उजागर करने का एक शक्तिशाली साधन मानते हैं। साक्षात्कारदाता, विशेषकर मशहूर हस्तियाँ, अक्सर साक्षात्कारों को दखलंदाज़ी और अपमानजनक मानते हैं। लुईस कैरोल और रुडयार्ड किपलिंग जैसे लेखकों को साक्षात्कार देना पसंद नहीं था, वे इसे निजता का उल्लंघन या यहाँ तक कि अनैतिक मानते थे। कुछ लोगों का मानना है कि साक्षात्कार उनकी पहचान का एक हिस्सा चुरा लेते हैं, जैसे कि प्राचीन मान्यता कि तस्वीरें आत्मा को कैद कर लेती हैं।)

Q.2. Who was Umberto Eco? What were his fields of Writing? How did he write the novel ‘The Name of the Rose’? (अम्बैरटो इको कौन था? उसके लेखन के क्षेत्र क्या थे? उसने उपन्यास ‘द नेम ऑफ द रोज़’ कैसे लिखी?)
Ans. Umberto Eco was an Italian professor, philosopher, and novelist. His fields of writing included semiotics, literary theory, medieval history, children’s books, and novels. He believed in combining his philosophical ideas across all genres.
He wrote The Name of the Rose accidentally—he had nothing to do one day and began writing. The novel reflects his interest in narrative storytelling, theology, medieval history, and metaphysics. Though he was already a scholar, this novel made him internationally famous. (अम्बर्टो इको एक इतालवी प्रोफ़ेसर, दार्शनिक और उपन्यासकार थे। उनके लेखन के क्षेत्रों में सांकेतिकता, साहित्यिक सिद्धांत, मध्यकालीन इतिहास, बच्चों की किताबें और उपन्यास शामिल थे। वे सभी विधाओं में अपने दार्शनिक विचारों को समाहित करने में विश्वास करते थे।
उन्होंने “द नेम ऑफ़ द रोज़” संयोगवश लिख दिया था—एक दिन उनके पास करने को कुछ नहीं था और उन्होंने लिखना शुरू कर दिया। यह उपन्यास कथात्मक कहानी कहने, धर्मशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास और तत्वमीमांसा में उनकी रुचि को दर्शाता है। हालाँकि वे पहले से ही एक विद्वान थे, इस उपन्यास ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध बना दिया।)

Q.3. What is ‘interstices? How does Umberto Eco explain it? (‘इन्टरस्टाइसेज’ क्या है? अम्बैरटो इको इसकी कैसे व्याख्या करते हैं?)
Ans. Interstices refer to small gaps or empty spaces in time—brief, unoccupied moments that often go unnoticed.
Umberto Eco explains that he uses these tiny gaps in his daily schedule to write. For example, while waiting for an elevator or between appointments, he uses those few spare minutes to write an article or note. This technique allows him to be highly productive despite his busy academic life.
He compares it to the concept in physics where removing empty space from atoms would reduce the universe to the size of a fist. Similarly, he compresses time efficiently by using interstices wisely. (इंटरस्टिस समय में छोटे अंतराल या खाली जगहों को कहते हैं—छोटे, खाली पल जो अक्सर अनदेखे रह जाते हैं।
अम्बर्टो इको बताते हैं कि वे अपने दैनिक कार्यक्रम में इन छोटे अंतरालों का उपयोग लेखन के लिए करते हैं। उदाहरण के लिए, लिफ्ट का इंतज़ार करते समय या अपॉइंटमेंट के बीच, वे उन कुछ खाली मिनटों का उपयोग कोई लेख या नोट लिखने में करते हैं। यह तकनीक उन्हें अपने व्यस्त शैक्षणिक जीवन के बावजूद अत्यधिक उत्पादक बनाती है।
वे इसकी तुलना भौतिकी की उस अवधारणा से करते हैं जहाँ परमाणुओं से खाली जगह हटाने पर ब्रह्मांड मुट्ठी के आकार का रह जाता है। इसी तरह, वे अंतरालों का बुद्धिमानी से उपयोग करके समय को कुशलतापूर्वक संकुचित करते हैं।)

Q.4. What type of novel ‘The Name of the Rose’? How was it published and what was its success? (‘द नेम ऑफ द रोज़’ किस प्रकार का उपन्यास था? वह कैसे प्रकाशित हुई तथा उसकी सफलता क्या थी?)
Ans. The Name of the Rose is a mystery/detective novel that also deals with philosophy, metaphysics, theology, and medieval history. Initially, even the American publisher expected to sell only 3,000 copies, thinking it was too complex. However, it sold over 10 million copies worldwide, including 2–3 million in the U.S. alone. Its success was surprising and considered a mystery, proving that readers can enjoy intellectually demanding books too. (“द नेम ऑफ़ द रोज़” एक रहस्य/जासूसी उपन्यास है जो दर्शन, तत्वमीमांसा, धर्मशास्त्र और मध्यकालीन इतिहास से भी जुड़ा है। शुरुआत में, अमेरिकी प्रकाशक को भी इसकी केवल 3,000 प्रतियाँ बिकने की उम्मीद थी, क्योंकि उन्हें लगा कि यह बहुत जटिल है। हालाँकि, दुनिया भर में इसकी 1 करोड़ से ज़्यादा प्रतियाँ बिकीं, जिनमें अकेले अमेरिका में 20-30 लाख प्रतियाँ शामिल थीं। इसकी सफलता आश्चर्यजनक थी और इसे एक रहस्य माना जाता था, जिससे यह साबित होता है कि पाठक बौद्धिक रूप से चुनौतीपूर्ण पुस्तकों का भी आनंद ले सकते हैं।)

The interview Class 12 MCQs

Q.1. In some primitive cultures, it is believed that if one takes a photographic portrait of somebody, then one is stealing that person’s………
(i) character
(ii) attitude
(iii) soul
(iv) idea

Q.2. Caroline wrote in her diary for……………that their day was ‘wrecked by two reporters from Boston’.
(i) 24 October 1982
(ii) 14 October 1982
(iii) 4 October 1982
(iv) 14 September 1982

Q.3. Kipling had himself perpetrated such an ‘……………’ on Mark Twain only a few years before.
(i) assault
(ii) attack
(iii) offer
(iv) order

Q.4. Saul Bellow once described interviews as being like thumbprints on his………….
(i) neck
(ii) throat
(iii) nerves
(iv) windpipe

Q.5. Interview is a…………..serviceable medium of communication.
(i) extremely
(ii) supremely
(iii) perfectly
(iv) exactly

Q.6. The interviewer holds a position of unprecedented……… and influence.
(i) balance
(ii) power
(iii) strength
(iv) value

Q.7. The interviewer was Mukund Padmnabhan from………..
(i) The Hindustan Times
(ii) The Times of India
(iii) Amar Ujala
(iv) The Hindu

Q.8. The Name of the Rose’ sold more than 10………….copies.
(i) thousand
(ii) lac
(iii) million
(iv) billion

Q.9. According to Umberto Eco, “The universe will become as big as my…………”
(i) palm
(ii) finger
(iii) fist
(iv) hand

Q.10. Umberto Eco presented his first Doctoral dissertation in…………..
(i) England
(ii) Italy
(iii) Bologna
(iv) Boston

Q.11. At the age of……………..Umberto understood scholarly books should be written the way he had done.
(i) 22
(ii) 32
(iii) 42
(iv) 52

Q.12. Umberto Eco considered himself a……………..
(i) teacher
(ii) writer
(iii) professor
(iv) novelist

Q.13. ‘The Name of the Rose’ is a very……………..novel.
(i) comic
(ii) serious
(iii) sad
(iv) perfect

Q.14. American publisher didn’t expect to sell more than………………copies.
(i) 40,000
(ii) 30,000
(iii) 2,000
(iv) 3,000

Q.15. According to Umberto Eco, the success of the book was a…………….
(i) mystery
(ii) secret
(iii) luck
(iv) chance

Read Also,

Scroll to Top